फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tension after dispute between two parties in Chiklana and Divel Madhya Pradesh police force deployed

MP News: चिकलाना और दिवेल में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव, पुलिस बल तैनात

Sat, 28 Jan 2023 02:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 28 Jan 2023 02:51 PM IST
सार

कालूखेड़ा थानांतर्गत ग्राम चिकलाना में शुक्रवार को एक जुलूस जब धार्मिक स्थल के पास पहुंचा तो कुछ लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों से कहासुनी की। इसके बाद मामला गरमा गया। वहीं, दिवेल में 26 जनवरी की रात को एक धार्मिक स्थल के पास एक व्यक्ति गाली-गलौज कर रहा था। उसे रोकने पर कुछ लोगों ने धार्मिक स्थल में जाकर मारपीट की जिससे विवाद की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
Tension after dispute between two parties in Chiklana and Divel Madhya Pradesh police force deployed
मामले को शांत करवाने के लिए मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी और अधिकारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रतलाम जिले के पास वाले ग्राम चिकलाना और दिवेल में चौबीस घंटे के अंतराल में एक के बाद एक दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। दोनों ही मामलों की गंभीरता के मद्देनजर पुलिस ने कालूखेड़ा और सैलाना थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के बाद दोनों गांवों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन


जुलूस में शामिल लोगों कहासुनी के बाद गरमाया मामला
कालूखेड़ा थानांतर्गत ग्राम चिकलाना में शुक्रवार को एक जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस जब धार्मिक स्थल के पास पहुंचा तो कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर जुलूस में शामिल लोगों से कहासुनी की। इसके बाद मामला गरमा गया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामला शांत कराया। 
विज्ञापन


पुलिस ने घटना के संबंध में चिकलाना के बद्रीलाल धाकड़ की शिकायत पर गांव के गुल हुसैन, इमरान खान, जहांगीर खान और उज्जैन निवासी इरफान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना की सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। मामले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि हंगामा करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मौके पर लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो के आधार पर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। गांव में शांति बनी रहे इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपशब्द कहने पर बनी विवाद की स्थिति
दूसरी घटना दिवेल में 26 जनवरी की रात हुई थी। यहां एक धार्मिक स्थल के पास एक व्यक्ति गाली-गलौज कर रहा था। उसे रोकने पर कुछ लोगों ने धार्मिक स्थल में जाकर मारपीट की जिससे विवाद स्थिति बन गई। इस बात से नाराज होकर दूसरे पक्ष के लोगों ने धामनोद चौकी पर पहुंचकर प्रदर्शन किया था। 


इसके बाद कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया था। बाद में पंडित रामचंद्र शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। घटना की सूचना पर शुक्रवार को विधायक दिलीप मकवाना ने भी गांव में जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया और हालात की समीक्षा की। यहां भी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed