{"_id":"62174ca9baf8a11a2535a50a","slug":"ten-thousand-prize-crook-arrested-from-jhabua-was-absconding-in-the-case-of-murder-and-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार: झाबुआ से दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, हत्या और डकैती के मामले में था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार: झाबुआ से दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, हत्या और डकैती के मामले में था फरार
Thu, 24 Feb 2022 02:45 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 24 Feb 2022 02:45 PM IST
सार
धार जिले की राजगढ़ पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश को झाबुआ स्थित ग्राम तेजारिया में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। आरोपी क्षेत्र में डकैती के दौरान हुई हत्या के मामले में शामिल था व घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।
विज्ञापन
धार-राजगढ़ पुलिस ने दस हजार इनामी बदमाश को झाबुआ जिले से गिरफ्तार किया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते साल ढाबे पर हुई डकैती और हत्या के मामले में फरार बदमाश को राजगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे झाबुआ जिले के गांव में दबिश देकर पकड़ा है।
बता दें कि 10 अगस्त 2021 की मध्य रात्रि करीब तीन बजे ग्राम बेवटा के गौरी ढाबे पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया था, इस दौरान ढाबे के मालिक के चीखने पर मदद के लिए आए ग्रामीण करण उर्फ भीमा पिता श्यामा की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में शामिल चार बदमाशों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका था। कोर्ट में चालान पेश किया गया व फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम एसपी आदित्य प्रताप सिंह के द्वारा घोषित किया गया था। इसी बीच राजगढ़ पुलिस टीम को घटना में शामिल बनसिंह पिता हेमराज के गांव में ही छुपे होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिसके बाद राजगढ़ टीआई रतनलाल मीणा के मार्गदर्शन में एक टीम मौके पर पहुंची व बनसिंह नाम के बदमाश को गिरफ्तार करके थाने पर लेकर आई।