{"_id":"647f403ad7da029c160e48c7","slug":"teams-engaged-for-six-hours-to-get-srishti-out-of-borewell-in-sehore-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: सृष्टि को बोरवेल से निकालने में छह घंटे से जुटी टीमें, छह पोकलेन मशीनें, जेसीबी बचाव कार्य में लगीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: सृष्टि को बोरवेल से निकालने में छह घंटे से जुटी टीमें, छह पोकलेन मशीनें, जेसीबी बचाव कार्य में लगीं
Tue, 06 Jun 2023 07:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 06 Jun 2023 07:49 PM IST
सार
सीहोर जिले के मुंगावली गांव में आज मंगलवार दोपहर 1:30 बजे खुले बोरवेल में गिर गई थी ढाई साल की मासूम सृष्टि। मुख्यमंत्री चौहान ने जिला प्रशासन को हर संभव कोशिश कर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बचाव कार्य में लगी टीम।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
जिले के ग्राम मुंगावली की रहने वाली ढाई साल की मासूम बच्ची सृष्टि दोपहर डेड़ बजे बोरवेल में गिर गई। बच्ची के बोरवेल में गिरने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। एसडीईआरएफ की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर सृष्टि को बचाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। सृष्टि को बोरवेल से निकालने का रेस्क्यू कार्य अभी जारी है।
विज्ञापन
पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है
एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। बोरवेल के अंदर पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य में 6 पोकलेन मशीनें, जेसीबी तथा डंपर निरंतर काम कर रहे हैं। घटना स्थल पर एंबुलेंस सहित अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं। प्रभारी कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी मयंक अवस्थी, डीआईजी मोनिका शुक्ला सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत जिला प्रशासन के अधिकारियों से बात की और सृष्टि को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
