फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tea kulhars and straws made from eco-friendly wheat straw in Sagar

MP News: सागर में अनोखा स्टार्टअप, इको फ्रेंडली गेहूं के भूसे से बनाए चाय के कुल्हड़ और स्ट्रॉ

Wed, 20 Mar 2024 09:51 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 20 Mar 2024 09:51 AM IST
सार

यह स्टार्टअप सागर की ही रहने वाली डॉ. निलय शर्मा ने शुरू किया है। उन्होंने स्टार्टअप का नाम 'सेव अर्थ' रखा है। डॉ. शर्मा के मुताबिक अभी वे 40 हजार कप हर महीने तैयार कर रही हैं।

विज्ञापन
Tea kulhars and straws made from eco-friendly wheat straw in Sagar
बनाए जा रहे इस तरह के कुल्हड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चाय और कॉफी के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के कप सिर्फ पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, बल्कि इनके इस्तेमाल से कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। विल्कप के रूप में कुल्हड़ तो हैञ लेकिन, इसके इस्तमाल से भी प्रदूषण होता है। इसके विकल्प के रूप में सागर के एक स्टार्टअप भूसे से चाय के कप और स्ट्रॉ बना रहा है। ये कुल्हड़ और प्लास्टिक से भी सस्ते हैं। कुल्हड़, प्लास्टिक, पेपर के कप और स्ट्रॉ जहां कचरे को बढ़ावा देते हैं, जबकि भूसे से बने कप और स्ट्रॉ के उपयोग के बाद इन्हें गाय, भैंस भी खा सकती हैं। साथ ही इनका उपयोग खाद के रूप में भी किया जा सकता है। इसके चलते ये पर्यावरण के लिए बेहद फायदेमंद हैं। 

विज्ञापन


यह स्टार्टअप सागर की ही रहने वाली डॉ. निलय शर्मा ने शुरू किया है। उन्होंने स्टार्टअप का नाम 'सेव अर्थ' रखा है। डॉ. शर्मा के मुताबिक अभी हम 40 हजार कप प्रतिमाह उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन


स्ट्रॉ और कप बनाने के फॉर्मूला पर शर्मा कहती हैं कि कंटेंट पूरे नहीं बता सकती पर इसमें भूसा को ग्राइंड किया और खाने वाली चीजों का पेस्ट बनाया। इसमें किसी भी प्रकार के कैमिकल का उपयोग नहीं है। जो हम खाते हैं, वही सामग्री मिलाई है। उसी से बाइंडर तैयार किया और उसे मोल्ड किया। इसी तरह कप और स्ट्रॉ बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed