फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tax Consultant committed suicide in Indore who was under investigation of GST theft

जीएसटी चोरी में जांच के घेरे में आए कर सलाहकार ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान

Thu, 11 Jul 2019 07:05 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 11 Jul 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
Tax Consultant committed suicide in Indore who was under investigation of GST theft
सांकेतिक तस्वीर

वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) चोरी के करीब 20 करोड़ रुपये के मामले में प्रदेश वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) विभाग की जांच के घेरे में एक कर सलाहकार आ गया। इस पर कर सलाहकार ने गुरुवार को एक आवासीय इमारत से कथित तौर पर छलांग लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रुचिवर्धन मिश्र ने बताया कि जावरा कंपाउंड क्षेत्र के एक आवासीय अपार्टमेंट में रहने वाले कर सलाहकार गोविंद अग्रवाल (45) ने इस इमारत की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर कूद कर जान दे दी। 
विज्ञापन


मिश्र ने बताया, 'हमें अब तक अग्रवाल का सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, उनके परिवारवालों का कहना है कि जीएसटी चोरी के मामले में हाल ही में उनके घर छापा मारा गया था। तब से वह परेशान चल रहे थे।' उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अग्रवाल के बेटे उमेश ने कहा कि, 'संभवतः कुछ लोगों द्वारा बनाए गए मानसिक दबाव के कारण मेरे पिता ने आत्महत्या की। वह जीएसटी विभाग के छापे के बाद से ही तनाव में थे।' 

उधर, एसजीएसटी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महकमा शक्कर, लोहे, स्टील तथा वाहनों के कल-पुर्जों के कारोबार से जुड़े करीब 20 स्थानीय कारोबारियों के खिलाफ जांच कर रहा है जिन पर कुल मिलाकर 20 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का आरोप है। 


हालांकि, उन्होंने जीएसटी चोरी के मामले में अग्रवाल की भूमिका के बारे में नहीं बताया, लेकिन पुष्टि की कि कर सलाहकार के ठिकाने पर पिछले हफ्ते इसी मामले में छापा मारा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed