फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tantya Mama Sacrifice Day Celebration in Indore: Chief Minister Shivraj said – Tantya Mama will be worshipped, Navteerth site will be made, development work will be done from about five crores

इंदौर में टंट्या मामा बलिदान दिवस समारोह: मुख्यमंत्री बोले-टंट्या मामा की पूजा होगी, नवतीर्थ स्थल बनेगा, करीब पांच करोड़ से होंगे विकास कार्य

Sat, 04 Dec 2021 02:07 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 04 Dec 2021 02:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पातालपानी क्षेत्र में करीब पांच करोड़ के विकास कार्य किए जाएंगे। हर साल 4 दिसंबर को टंट्या मामा की स्मृति में पातालपानी में मेला लगेगा। टंट्या मामा की पूजा होगी। उनकी वीरता की उपासना होगी

विज्ञापन
Tantya Mama Sacrifice Day Celebration in Indore: Chief Minister Shivraj said – Tantya Mama will be worshipped, Navteerth site will be made, development work will be done from about five crores
संबोधित करते सीएम शिवराज। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आज जननायक टंट्या मामा स्मृति समारोह हो रहा है। इसके पहले पातालपानी में टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अतिथियों के इंदौर पहुंचने का सिलसिला शनिवार सुबह से शुरू हो गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सुबह इंदौर पहुंचे। यहां से पातालपानी गए और जननायक टंट्या मामा की नवीन कांस्य मूर्ति का अनावरण किया। राज्यपाल, मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष ने टंट्या मामा के चरणों में पुष्पमाला  अर्पित की। उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में समाजजन भी उपस्थित थे। प्रतिमा अनावरण के बाद सभी नेहरू स्टेडियम पहुंचे जहां मुख्य आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन


आदिवासी म्यूजियम बनाया जाएगा
आयोजन के दौरान मंच को आदिवासी परिवेश में सजाया गया है। आदिवासी गीतों पर मंच और स्टेडियम जमकर थिरकने लगा। मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पातालपानी क्षेत्र में करीब पांच करोड़ के विकास कार्य किए जाएंगे। हर साल 4 दिसंबर को टंट्या मामा की स्मृति में पातालपानी में मेला लगेगा। उनकी स्मृतियों को संजोया जाएगा। टंट्या मामा की पूजा होगी। उनकी वीरता की उपासना होगी ताकि हम उनसे देशभक्ति की सीख ले सके। पर्यटन विकास केंद्र बनेगा। आदिवासी म्यूजियम बनाया जाएगा। लगभग 4 करोड़ 55 लाख रुपये के काम किए जाएंगे। नवतीर्थ स्थल बनेगा। ये केवल टंट्या भील नहीं बल्कि संपूर्ण जनजातीय समाज का सम्मान है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed