फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   swindler Told girl that her father has asked to deposit money, 80 thousand went out of the account when link was opened in Ujjain Madhya pradesh 

मध्यप्रदेश: युवती से कहा- पिता ने रुपए जमा करने को कहा है, लिंक खोलते ही खाते से गायब हुए 80 हजार

Fri, 22 Oct 2021 08:48 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 22 Oct 2021 08:48 PM IST
सार

युवती ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो उसके बैंक खाते से रुपए कटने के मैसेज आने लगे। करीब 80 हजार रुपए कट गए। युवती घबराकर चिमनगंज थाने पहुंची और पुलिस को घटना बताई।

विज्ञापन
swindler Told girl that her father has asked to deposit money, 80 thousand went out of the account when link was opened in Ujjain Madhya pradesh 
उज्जैन में युवती से ठगी की वारदात। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डिजिटल युग में सुविधा तो मिल रही है लेकिन जोखिम भी बढ़ रहे हैं। जरा सी चूक और असावधानी बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। ठगों के लिए ये ठगी करने का सुविधाजनक माध्यम बन गया है, इनके झांसे में आकर लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। मध्यप्रदेश के उज्जैन में ऐसी ही घटना हुई जिसमें एक युवती के खाते से 80 हजार रुपए गायब हो गए।

विज्ञापन


दरअसल युवती उज्जैन के मोहन नगर में रहती है। उसका नाम चंचल है। उसके पास अनजान नंबर से एक कॉल आया जिसमें कहा गया कि पिता ने नंबर दिया है। युवती को लगा कि सच में पिता ने नंबर दिया होगा और वह भरोसा कर बैठी। इसके बाद जो हुआ उसने युवती को परेशानी में डाल दिया और ठगी का शिकार होकर वह पुलिस के पास पहुंची।
विज्ञापन


पिता ने कहा है कि खाते में रुपए जमा कर दो
दरअसल फोन करने वाले शख्स ने युवती से कहा कि आपके पिता ने नंबर दिया है ताकि आपके बैंक खाते में रुपए जमा कर सकूं। चूंकि युवती के पिता गजक का व्यवसाय करते हैं तो उसे लगा कि पिता ने ऐसा कहा होगा। वह फोन करने वाले की बात में आ गई। उसने कहा कि मैसेज की एक लिंक भेजी है। इसे खोल लो तो खाते में पैसे आ जाएंगे। युवती ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो उसके बैंक खाते से रुपए कटने के मैसेज आने लगे। करीब 80 हजार रुपए कट गए। युवती घबराकर चिमनगंज थाने पहुंची और पुलिस को घटना बताई। पुलिस ने उसे बैंक जाने को कहा ताकि खाते की जानकारी बैंक में देकर रुपए का ट्रांसफर रूकवा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन करने के बाद बंद हो जाता है नंबर
इन दिनों ऑनलाइन ठगी की वारदातें बढ़ रही हैं। लोगों को फोन कर उनसे बैंक खातों की जानकारी ली जाती है तो कुछ मामलों में मैसेज में लिंक भेजी जाती है, जिस पर क्लिक करते ही बैंक खाते से रुपए कटना शुरू हो जाते हैं। हैरानी यह भी है कि जिन नंबरों से आरोपी फोन करते हैं कुछ देर बाद वह नंबर बंद हो जाता है। इसलिए ऐसे मामलों में पुलिस को भी सुराग नहीं मिल पाता। पुलिस लोगों से इसीलिए बार बार अपील करती है कि इस तरह के मामलों में सतर्कता और सावधानी से ही बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed