फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Suspicious Threatening letter powder sent to BJP MP Pragya Thakurs house In Bhopal Written In Urdu

भाजपा सांसद प्रज्ञा को मिली 'संदिग्ध' चिट्ठी, उसमें पाउडर और मोदी-शाह-डोभाल की फोटो पर क्रॉस था

Tue, 14 Jan 2020 12:16 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: योगेश साहू Updated Tue, 14 Jan 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Suspicious Threatening letter powder sent to BJP MP Pragya Thakurs house In Bhopal Written In Urdu
प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लोकसभा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एक 'संदिग्ध' चिट्ठी मिलने का मामला सामने आया है। उर्दू में लिखी गई इस चिट्ठी में कुछ पाउडर जैसा पदार्थ भी मिला है। इस संदिग्ध पत्र को फिलहाल फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


संदिग्ध पत्र मिलने के बाद सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि यह पत्र उर्दू में लिखा गया था और उसे कुछ अन्य पत्रों के साथ जोड़कर भेजा गया था। मुझे पहले भी इस तरह के पत्र मिल चुके हैं, जिनके बारे में मैं पुलिस को तत्काल सूचना दी गई, परंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह देश के दुश्मनों की बड़ी साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस पत्र में मेरी तस्वीर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल की फोटो भी थी, जिसे क्रॉस किया गया था। उन्होंने कहा कि देश के दुश्मन और आतंकवादी लोगों के कल्याण के लिए काम करने वालों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं।


सांसद प्रज्ञा ने अपनी जान खतरे में होने की बात भी पुलिस से कही। उन्होंने कहा कि घर पर एक लिफाफा आया था। इसे मेरे सहायक ने खोला। पत्र में मौजूद पाउडर के संपर्क में आने से सहायक के हाथ में खुजली होने लगी। पत्र को संदिग्ध देखते हुए तब तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सांसद के घर पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने पत्र को कब्जे में लेकर एफएसएल टीम को बुलाया, जिसने पाउडर और उर्दू में लिखे पत्र को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया।

विवादों से रहा है नाता

बता दें कि सांसद प्रज्ञा ठाकुर अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रही हैं। बीते साल उन्होंने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया था। उनके इस बयान पर काफी बवाल मचा था। हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने खुद को उनके इस बयान को निजी बताया था।

वहीं केंद्र सरकार ने सांसद प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की समिति से हटा दिया, साथ ही भाजपा संसदीय दल की बैठक में शामिल होने पर रोक लगा दी गई थी। सिर्फ इतना ही नहीं खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगे आकर कहना पड़ा था कि वह साध्वी प्रज्ञा को कभी दिल से माफ नहीं कर पाएंगे। हाल ही में एक विमान यात्रा के दौरान भी साध्वी प्रज्ञा का सीट को लेकर अन्य यात्रियों के साथ विवाद हो गया था, इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed