फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Suspicious death of woman in Ujjain maternal side expressed doubt

Ujjain News: महिला के शव को दफनाने की हो गई थी तैयारी, मायके पक्ष ने मौत पर जताया संदेह तो पहुंच गई पुलिस

Thu, 07 Mar 2024 10:49 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 07 Mar 2024 10:49 AM IST
सार

मृतका के पति फिरोज ने बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब चल रही थी। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, सुबह हालत ठीक होने पर लेकर आए थे, दोपहर में तबीयत बिगड़ने पर फिर अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Suspicious death of woman in Ujjain maternal side expressed doubt
पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को साैंपा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में बीती रात नमाज के बाद ससुराल वाले महिला के शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे। तभी मायके वाले पुलिस को लेकर पहुंच गए और बेटी की मौत पर संदेह जताया। पुलिस ने शव को पीएम के अस्पताल भेजा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत का सही कारण सामने आएगा।   

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आगर रोड विराटनगर में रहने वाली रानो बी पति फिरोज खान (38) की मंगलवार-बुधवार की रात मौत हो गई थी। ससुराल वालों ने मायके पक्ष को सूचना दी और नमाज के बाद दफनाने की तैयारी कर ली। रात को सेंधवा से मायके पक्ष के लोग विराटनगर पहुंचे और रानो की मौत पर संदेह जता दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आई। साथ ही मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


अगर समय पर नहीं पहुंचते तो दफना देते शव
मृतका के जीजा शकील एहमद ने बताया कि रानो की शादी 15 साल पहले हुई थी। उसके चार बच्चे हैं। शादी के कुछ साल बाद ससुराल वालों ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया था। इसकी शिकायत चिमनगंज और महिला थाने में दर्ज कराई गई थी। इस दौरान रानो मायके आ गई थी। लेकिन, पांच साल पहले पति समझौता कर उसे ले गया था। उसके बाद से उसे मायके नहीं भेजा जा रहा था। रानो की मौत होने की सूचना भी रात को दी गई। अगर समय पर नहीं पहुंचते तो उसका शव दफना दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति ने कहा- तबीयत खराब थी  
मृतका के पति फिरोज ने बताया कि रानो की तबीयत खराब चल रही थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। सुबह हालत ठीक होने पर उसे घर लेकर आए थे, दोपहर में तबीयत बिगड़ने पर फिर अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टीआई आनंद तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण सामने आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed