फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Suspicious death of a youth in Barchhad Umaria, villagers demand action movement ends after persuasion

MP News: बड़छड़ में युवक की संदिग्ध मौत, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग, समझाइश के बाद आंदोलन खत्म

Sun, 15 Jan 2023 08:02 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 15 Jan 2023 08:02 AM IST
सार

उमरिया के बड़छड़ में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का दावा है कि जमीन हड़पने के लिए युवक को शराब में जहर पिलाकर मारा गया है। पुलिस ने परिजनों को पीएम रिपोर्ट के आधार पर जांच की बात कही है।

विज्ञापन
Suspicious death of a youth in Barchhad Umaria, villagers demand action movement ends after persuasion
शव रखकर प्रदर्शन करते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानपुर जनपद क्षेत्र के ग्राम बड़छड़ में युवक की संदिग्ध मौत को लेकर चल रहा आंदोलन पुलिस की समझाईश के बाद अंतत: समाप्त हो गया। हालांकि इसके लिए प्रशासन के अधिकारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मृतक के परिजनों आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट तथा जांच के बाद दोषियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया जाएगा। तब जाकर मामला शांत हुआ और युवक का अंतिम संस्कार किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुखसेन पिता स्व. गोविंद जायसवाल निवासी ग्राम बड़छड़ (25) की अचानक तबियत बिगड़ी। जिस पर युवक को कटनी जिले के बरही ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोगों ने गांव के कमलेश जायसवाल और ज्ञानी चौधरी पर सुखसेन को शराब में जहर मिला कर मारने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं वे मृतक का शव पुलिस चौकी ले आये और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर कृष्णदेव त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देश पर एएसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया, एसडीएम नेहा सोनी एवं एसडीओ जितेन्द्र जाट मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जायेगा। रिपोर्ट जरा भी संदिग्ध आने पर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस पर ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया और युवक का अंतिम संस्कार करने को राजी हो गए।
विज्ञापन


मृतक के संबंधियों ने इस संबंध में बताया कि एक सड़क दुर्घटना के बाद सुखसेन जायसवाल की दिमागी हालत खराब थी, जिसका फायदा उठा कर कमलेश जायसवाल और ज्ञानी चौधरी ने उमरिया में चोरी छिपे जमीन की रजिस्ट्री करा ली। उनका आरोप है कि मृतक को महज 10 डिसमिल जमीन खरीदने की बात बताई गई। पहली रजिस्ट्री 10 अक्टूबर तथा दूसरी रजिस्ट्री 10 दिसंबर 2022 को कराई गई। इसी तरह तीसरी बार 4 जनवरी को भी एक रजिस्ट्री करा कर करीब 93 डिसमिल जमीन आरोपियों ने अपने नाम करा ली। इसकी भनक परिवार के लोगों को तब लगी जब मृतक का चचेरा भाई जमीन पर पिलर खोदने लगा, जिस पर कमलेश और ज्ञानी ने रजिस्ट्री दिखा कर स्टे लगवा दिया। जब रजिस्ट्रार ऑफिस जाकर पता किया तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां को बताया फौत, बाकी हिस्सेदारों को भी भनक नहीं
मृतक के परिजनों के अनुसार भूमि के पांच मालिक हैं। क्रेताओं ने कूटरचना कर रजिस्ट्री कार्यालय के अधिकारियों की मिलीभगत से मां को फौत बता कर मात्र सुखसेन की दस्तखत से भूमि का पंजीयन करा लिया।


शराब में मिला कर पिला दिया जहर
बताया जा रहा है कि जमीन की रजिस्ट्री कुल पांच लोगों ने कराई है। जब मामले का खुलासा हुआ तो आरोपियों ने सुखसेन को मौत की नींद सुलाने की साजिश रच दी। बीते 13 जनवरी को मृतक रोड पर खड़ा था, तभी कमलेश और ज्ञानी आये और उसे अपने साथ ले गये। बताया जा रहा है कि इसी दौरान शराब में जहर मिला कर उसे पिला दिया गया। इस बात की जानकारी अस्पताल ले जाते समय मृतक ने अपने परिजनों को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed