प्रदेश में सूर्य नमस्कार: सीएम बोले- सूर्य नमस्कार और प्राणायाम हमें निरोगी और स्वस्थ रखते हैं, इससे हमारी कार्य-कुशलता बढ़ती है
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास पर स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर सूर्य नमस्कार किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने योग की इस परंपरा को विश्वव्यापी बना दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह बात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूर्य नमस्कार करते हुए कही। सीएम ने आज निवास पर स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर सूर्य नमस्कार किया। उन्होंने कहा कि हमारे यहां योग की परंपरा आज की नहीं बल्कि हजारों साल पुरानी है। पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने योग की इस परंपरा को विश्वव्यापी बना दिया। आज दुनिया का हर देश योग करता है। मेरा सभी से आग्रह है कि शरीर को निरोग रखने के लिए रोज योग करें, सूर्य नमस्कार करें। सूर्य नमस्कार से चिंता को दूर करने और मन को शांत रखने में मदद मिलती है।
सारंग ने ली चुटकी
कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने सूर्य नमस्कार किया। इस पर सारंग ने कहा कि कांग्रेस की कथनी करनी में अंतर है, पहले वह सूर्य नमस्कार का विरोध करते हैं। उनके नेता आरिफ मसूद कहते है कि वो सूर्य नमस्कार नहीं करेंगे और आज कांग्रेस के कार्यकर्ता सूर्य नमस्कार करते हैं। पर खुशी है कि कांग्रेस ने सनातन धर्म की परम्परा-संस्कृति के तहत सूर्य नमस्कर किया।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्विटर के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रखर वक्ता , युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, स्वामी विवेकानंद जी की 158वीं जयंती पर शत-शत नमन। युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई।
उठो, जागो और तब तक रुको नहीं जब तक कि तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते - स्वामी विवेकानंद
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) January 12, 2022
प्रखर वक्ता , युवाओं के प्रेरणास्त्रोत , स्वामी विवेकानंद जी की 158 वी जयंती पर शत-शत नमन।
युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई। pic.twitter.com/Wp28UyGKak
