{"_id":"60b96d4c8ebc3edb171cf83a","slug":"superstition-spread-among-people-about-pari-mata","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधविश्वास : ‘परी माता’ पर चढ़ा पानी पीने से नहीं होगा कोरोना, उड़ीं नियमों की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधविश्वास : ‘परी माता’ पर चढ़ा पानी पीने से नहीं होगा कोरोना, उड़ीं नियमों की धज्जियां
Fri, 04 Jun 2021 06:08 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, राजगढ़।
एजेंसी, राजगढ़।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 04 Jun 2021 06:08 AM IST
सार
कोरोना से लगातार हो रही मौतों के बावजूद लोगों में अंधविश्वास खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ में सामने आया है।
विज्ञापन
अंधविश्वास।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में राजगढ़ के चाटूखेड़ा गांव में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ा दी गई। गांव में बड़ी संख्या में लोग इस अंधविश्वास के साथ एकजुट हुए कि महिला, जिसे देवी का आर्शीवाद मिला है वह उन्हें कोरोना से बचा सकती है।
विज्ञापन
खुजनेर थाना प्रभारी उमेश यादव ने बृहस्पतिवार को बताया, गांव में मंगलवार को 150 से अधिक लोगों के जमा होने के बाद पुलिस ने महिला और तीन अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
यादव ने बताया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें मंदिर के पुजारी को यह कहते हुए सुना गया कि महिला स्थानीय देवी ‘परी माता’ के वश में है और उसके लिए चढ़ाया गया पानी पीने से लोगों कोरोना छू भी नहीं सकेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, वीडियो में बड़ी संख्या में लोग, ज्यादातर महिलाएं, गांव में एक जगह पर खड़े दिखाई दे रहे थे और उनमें से अधिकांश ने न तो मास्क पहना हुआ था और न ही सामाजिक दूरी का पालन किया गया था।
खुजनेर तहसीलदार शंभू सिंह मीणा ने बताया कि सभा की सूचना मिलने पर वह गांव गए और लोगों को घर लौटने के लिए मनाया, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई।
