फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Superstition in Chhatarpur: Due to stomach ache, the girl was fired with a hot bangle, admitted to the district hospital due to deteriorating condition

छतरपुर में अंधविश्वास: पेट दर्द होने पर बच्ची को गर्म चूड़ी से दागा, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती

Mon, 21 Feb 2022 01:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 21 Feb 2022 01:40 PM IST
सार

छतरपुर में दो साल की बच्ची को अंधविश्वास में गर्म चूड़ी से दागने का मामला सामने आया है। उसके परिजनों ने ही उसे पेट दर्द होने पर ऐसा किया है। अब बच्ची की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
Superstition in Chhatarpur: Due to stomach ache, the girl was fired with a hot bangle, admitted to the district hospital due to deteriorating condition
बच्ची को गर्म चूड़ी से दागा गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकारी के अनुसार मामला गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के कुर्राहा गांव का है। यहां दो साल की चांदनी को पेट की दर्द की शिकायत हुई थी। उसने ये बात अपने परिजनों को बताई। उसके परिजनों ने अंधविश्वास के चलते उसे गर्म चूड़ी से पेट सहित कई जगहों पर दागा है, जिससे उसकी हालत गंभीर हुई है।
विज्ञापन

 
घटना का खुलासा तब हुआ जब परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लाए और डॉक्टरों ने चेक किया तो देखा कि इस बच्ची को किसी गर्म चीज से दागा गया है। पूछताछ पर परिजनों ने बताया कि उनके बच्चे को पेट दर्द था और इस वजह से उन्हें अंधविश्वास के चलते यह कदम उठाया और उसे गर्म चूड़ी से दागा है। मामले पर डॉक्टर ने जानकारी अस्पताल चौकी को दी, जहां से गढ़ीमलहरा थाना पुलिस को सूचना दी ग़ई है। हालांकि बच्ची गंभीर है जहां उसका अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन

 
बच्ची के पिता रामनाथ ने बताया कि बच्ची को सर्दी और पेट दर्द था। पुराने लोग कहा करते थे कि चूड़ी को दिए में गर्म करके लगाने से सर्दी ठीक हो जाती है। इसलिए ऐसा किया था। बच्ची को आराम नहीं होने पर अस्पताल लाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed