फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Success for Indore Police: Two arrested for giving training and SIM to sextortion gang, accused are Google experts

इंदौर पुलिस की कामयाबी: सेक्सटॉर्शन गैंग को ट्रेनिंग और सिम देने वाले दो गिरफ्तार, गूगल एक्सपर्ट हैं आरोपी

Mon, 14 Feb 2022 01:22 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 14 Feb 2022 01:22 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने सेक्सटॉर्शन के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। शिवपुरी से दो लोगों को पकड़ा है, जो सेक्सटॉर्शन गैंग को ट्रेनिंग देते थे और उन्हें सिम उपलब्ध कराते थे। दोनों का पुलिस रिमांड चल रहा है। 

विज्ञापन
Success for Indore Police: Two arrested for giving training and SIM to sextortion gang, accused are Google experts
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने सेक्सटॉर्शन गैंग को ट्रेनिंग और सिम उपलब्ध कराने वाले गिरोह को पकड़ा है। ये लोग नशे की लत का शिकार लोगों के दस्तावेज लेकर सिम इश्यू करवाते। फिर उनका इस्तेमाल सेक्सटॉर्शन के लिए करते थे। जिन दो लोगों को शिवपुरी से पकड़ा गया है, वह गूगल एक्सपर्ट बताए जाते हैं। यह सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और एप से ठगी करने में गैंग की टेक्निकल मदद करते थे। 
विज्ञापन


दरअसल, विजय नगर थाना पुलिस ने पिछले दिनों एक फ्लैट से चार युवकों के गैंग को पकड़ा था। यह गैंग सोशल मीडिया पर लड़कियों की फोटो लगाकर फर्जी आईडी बनाते थे। लोगों को बातों में उलझाकर वीडियो कॉल करते और अश्लील हरकत करते हुए पीड़ित का वीडियो बनाते थे। फिर इस वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर उनसे अवैध वसूली करते थे। पुलिस रिमांड के दौरान पता चला कि ठगी के लिए जिन मोबाइल सिम का उपयोग होता है, वह सेतु और निखिल उपलब्ध कराते हैं। इन दोनों ने ही गैंग को सिखाया कि ठगी कैसे की जा सकती है। यह जानकारी मिलते ही पुलिस ने शिवपुरी से सेतु उर्फ सागर पिता मनोज निवासी शिवपुरी तथा निखिल पिता रामप्रकाश निवासी शिवपुरी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों गूगल एप हैंडलिंग एक्सपर्ट है। दोनों की पुलिस रिमांड चल रही है। 
विज्ञापन


दो हजार रुपये में देते थे एक सिम
सेतु और निखिल ने पुलिस को बताया कि एक सिम दो हजार रुपये में देते थे। सेक्सटॉर्शन के लिए लड़की के नाम की जो फर्जी आईडी बनाई जाती, उसे सोशल मीडिया पर प्रमोट करते ताकि लोग उनके झांसे में आए और संपर्क करे। सिम के लिए ये लोग जरूरतमंद और नशे की लत के शिकार लोगों से संपर्क करते। इन्हें रुपये की जरूरत होती है। इसका फायदा उठाकर उन्हें कुछ पैसे देकर दस्तावेज लेते और सिम जारी करवाते थे। इनका इस्तेमाल ठगी में हो रहा था। अब तक कई सिम वे इस तरह ले चुके है। दोनों से पूछताछ चल रही है। इनसे और महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed