फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Students protest against 2 visiting professors in Makhanlal University of Journalism, bhopal

भोपाल: माखनलाल में पत्रकारिता के छात्रों ने किया प्रदर्शन, दो प्रोफेसरों पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 13 Dec 2019 10:11 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Fri, 13 Dec 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
Students protest against 2 visiting professors in Makhanlal University of Journalism, bhopal
Protest in Makhanlal National University - फोटो : ANI

भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया। छात्रों के मुताबिक उनका प्रदर्शन दो विजिटिंग प्रोफेसरों, दिलीप मंडल और मुकेश कुमार के खिलाफ है। छात्रों ने दोनों विजिटिंग प्रोफेसरों आरोप लगाया कि वे छात्रों में जातिगत विभाजन पैदा करते हैं।

विज्ञापन


छात्रों ने वीसी से दोनों प्रोफेसरों को निलंबित करने की मांग की है। छात्रों के मुताबिक वीसी ने इस मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया, हमने इस बारे में कुलपति को ज्ञापन सौंपा है। वे सोशल मीडिया पर और वर्ग में छात्रों की जाति पूछते हैं और उन लोगों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं जो उच्च जाति के हैं। इससे छात्रों में जाति विभाजन पैदा होता है। हमने उनके निलंबन की मांग की है। हमारे विरोध के बारे में गलत बयान दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 

इस मामले में रजिस्ट्रार दीपेंद्र बघेल ने कहा, मैंने उनकी मांग स्वीकार कर ली है, जांच के लिे बनाई गई समिति में उन्हें भी शामिल किया जाएगा। जांच पूरी होने तक दिलीप मंडल और मुकेश कुमार विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं करेंगे। 


एएसपी संजय साहू ने कहा, कुलपति के चेंबर के बाहर छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। रजिस्ट्रार ने उनसे उनकी शिकायतों के बारे में भी बात की। वे दोनों प्रोफेसरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई चाहते हैं। एक समिति बनाई गई है। कमेटी 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed