फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Students dance fiercely on obscene Bhojpuri song on Teacher Day in Anuppur

MP News: शिक्षक दिवस पर फूहड़ता, अश्लील भोजपुरी गाने पर छात्र-छात्राओं ने किया जमकर डांस

Tue, 06 Sep 2022 07:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनुपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनुपपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 06 Sep 2022 07:33 PM IST
सार

शिक्षक दिवस पर एक शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, वायरल वीडियो में शिक्षक दिवस के मौके पर छात्र-छात्राएं डीजे पर अश्लील भोजपुरी गाना बजाकर डांस कर रहे हैं। वायरल वीडियो मध्यप्रदेश में अनुपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ एरिया का बताया जा रहा है। ऐसा ही मामला सतना जिले से भी सामने आया है।

विज्ञापन
Students dance fiercely on obscene Bhojpuri song on Teacher Day in Anuppur
डांस करते हुए छात्र-छात्राएं - फोटो : Social Media

विस्तार

देश भर में 5 सितंबर को शिक्षक मनाया गया। टीचर्स डे को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के दिन मनाया जाता है। शिक्षक दिवस के मौके पर स्कूल और कॉलेज में अलग-अलग प्रतियोगिताएं और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। यह दिन शिष्य और गुरु के लिए खास माना गया है।

विज्ञापन


वहीं, सोमवार (5 सितंबर) को मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले में अलग-अलग ढ़ग से शिक्षक दिवस मनाया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने गुरू बिना ज्ञान नहीं की तर्ज पर शिक्षकों का वंदन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। लेकिन, वहीं जिले के पुष्पराजगढ़ एरिया से शिक्षक दिवस के मौके पर एक फूहड़ता भरा मामला सामने आया।
विज्ञापन


दरअसल, अनुपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ एरिया में स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखौरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूली छात्र-छात्राएं अश्लील भोजपुरी गाना बजाकर डांस कर रहे हैं। यह वीडियो पूरे जिले में खूब वायरल हो रहा है। फिलहाल, इस वायरल वीडियो पर स्कूल प्रशासन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Students dance fiercely on obscene Bhojpuri song on Teacher Day in Anuppur
स्कूल में डांस करते हुए छात्र-छात्राएं - फोटो : Social Media

बताते चलें कि ऐसा ही एक और मामला सतना जिले से भी सामने आया है। यहां शिक्षक दिवस के मौके पर स्कॉलर होम स्कूल के बच्चे अश्लील गाने बजाकर खूब थिरके। इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed