{"_id":"5a06cafd4f1c1b6e548bc49d","slug":"students-asked-to-clean-school-toilet-with-mid-day-meal-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: छात्रों से मिड-डे मील की प्लेट से साफ करवाया टॉयलेट, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: छात्रों से मिड-डे मील की प्लेट से साफ करवाया टॉयलेट, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
amarujala.com- Presented By: विकास कुमार
Updated Sat, 11 Nov 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : FILE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में वहां पढ़ने वाले बच्चों ने आरोप लगाया है कि उन्हें जिस थाली में खाना मिलता है उससे स्कूल का टॉयलेट साफ करने को कहा गया। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने इसके जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं स्कूल ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता का एक समूह गुरुवार को स्कूल में शिकायत लेकर पहुंचा कि उनके बच्चों से मिड-डे मील खाने वाली थाली से टॉयलेट साफ करने को कहा गया था।
स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने उन्हें बताया कि टीचरों ने उसे मिड-डे मील की प्लेट से टॉयलेट साफ करने को कह रहे थे। स्कूल से घर लौटने पर उसने मुझे ये बात बतलाई तो मैं तभी स्कूल शिकायत करने आया था लेकिन तब तक स्कूल बंद हो चुका था। इसलिए मैं गुरुवार को इसकी शिकायत करने पहुंचा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ेंः देश के 37 फीसदी स्कूलों में आज भी अंधेरा, नहीं है बिजली कनेक्शन
इस शिकायत पर स्कूल प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा कि स्कूल में एक स्वच्छता अभियान चलाया गया था जिसके तहस स्कूल के सभी लोगों ने इसमें हिस्सा लिया था। स्कूल के एक टीचर राकेश तंतवाई ने स्कूल पर लगे आरोप को खारिज करते हुए कहा कि इस अभियान में बच्चों को शामिल करके कुछ गलत नहीं किया गया। स्कूल में एक ही टॉयलेट है ऐसे में बच्चों से इसकी सफाई करवाने का सवाल ही नहीं उठता है।
वहीं जिला कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा ने मामले की गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान के जिला प्रोजेक्ट कॉडिनेटर को जांच का जिम्मा सौंपा है।