{"_id":"5c36d0f5bdec2257043b8d11","slug":"student-jumped-from-terrace-after-intimidation-of-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: टीचर की डांट नागवार गुजरने पर छत से कूद गई आठवीं की छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: टीचर की डांट नागवार गुजरने पर छत से कूद गई आठवीं की छात्रा
Thu, 10 Jan 2019 10:55 AM IST
Shani Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: Shani Mishra
Updated Thu, 10 Jan 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को भी जबलपुर के सिविल लाइन रिज रोड के समीप स्थित लेनॉर्ड स्कूल का दिन रोज की तरह था मगर करीब साढ़े 10 बजे एक बच्ची की चींख ने सब कुछ बदल दिया। दरअसल टीचर की डांट के कारण एक छात्रा स्कूल की छत से कूद गई।
विज्ञापन
छात्रा की चींख सुनते ही सभी टीचर और स्टूडेंट्स भागते हुए स्कूल परिसर में जमा हो गए। सबने देखा कि आठवीं कक्षा की छात्रा 14 वर्षीय छाया बिरानी खून से लतपथ बेसुध पड़ी हुई है। खून ज्यादा न बाह जाए इसलिए उसे एक टीचर ने शॉल में लपेटा और तुरंत सिटी अस्पताल का रूख किया।
विज्ञापन
छत से गिरने के कारण छात्रा के कमर और हाथ- पेैर में गंभीर चोट आई है। गंभीर हालत को छाया के पिता बेहतर इलाज के लिए उसे लेकर नागपुर रवाना हो गए हैं।
परिजनों को सुनाई आपबीती
छाया किराना व्यापारी परमानंद बिरानी की बेटी है। पिता ने बताया कि उन्होंने रोज की तरह ही अपनी बेटी को सुबह आठ बजे स्कूल छोड़ा था। कई 11 बजे उन्हें इस घटना की जानकारी मिली और वह सिटी हॉस्पिटल रवाना हो गए। छाया ने बताया कि उसने टीचर की डांट से तंग आकर छत से छलांग लगा दी थी। छाया की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
