फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   student dies due to truck collision in Damoh, angry relatives jammed Damoh-Panna road

Damoh Accident: ट्रक की टक्कर से मासूम छात्र की मौत, गुस्साए परिजनों ने दमोह-पन्ना मार्ग पर लगाया जाम

Wed, 07 Sep 2022 02:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 07 Sep 2022 02:10 PM IST
सार

दमोह जिले के लक्ष्मण कुटी मंदिर के पास बुधवार सुबह एक बेलगाम ट्रक ने मासूम छात्र को कुचल दिया, बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
student dies due to truck collision in Damoh, angry relatives jammed Damoh-Panna road
हादसे के बाद घटनास्थल पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मण कुटी मंदिर के पास बुधवार सुबह एक बेलगाम ट्रक ने पहली कक्षा के छात्र को टक्कर मार दी, हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने हादसे के बाद दमोह-पन्ना मार्ग पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया। हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, वहीं आरोपी चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महंतपुर गांव  निवासी कक्षा पहली का छात्र श्रीकांत  पिता अतुल पटेल अपने स्कूल वाहन में सवार होकर सिंगपुर गांव में संचालित निजी स्कूल में पढ़ने के लिए जा रहा था। रास्ते में लक्ष्मण कुटी मंदिर के पहले एक नाश्ते की दुकान पर छात्र नाश्ता लेने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन


परिजनों को खबर मिली तो वह मौके पर पहुंचे और सड़क पर शव रखकर चक्काजाम करने लगे। पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों को मनाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक जाम लगा। परिजनों ने आरोपी चालक को पकड़ने की मांग की है और उस पर शख्त कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने परिजनों को समझाइश देने के बाद मासूम के शव को जिला अस्पताल भिजवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया।  पुलिस ने परिजनों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed