फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Stirred by finding bones of wild animals in a well inside Bandhavgarh Tiger Reserve

Umaria: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अंदर कुएं में वन्य प्राणी की अस्थियां मिलने से हड़कंप, जांच में जुटे अफसर

Thu, 06 Apr 2023 03:42 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 06 Apr 2023 03:42 PM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी जोन में मिल्ली बीट के कक्ष क्रमांक 299 में एक सूखा कुआं है, जहां वन्यजीव की अस्थियां मिली हैं। अस्थियां करीब पांच वर्ष पुरानी बताई जा रही है।

विज्ञापन
Stirred by finding bones of wild animals in a well inside Bandhavgarh Tiger Reserve
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सूखे कुएं में मिली वन्यजीव की हड्डियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने बाघों के लिए देशभर में प्रसिद्ध उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक खेत में वन्यप्राणी की अस्थियां मिली हैं। इस खबर के सामने आने के बाद बांधवगढ़ में अफरा-तफरी का माहौल है। जानकारी के अनुसार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अंदर एक सूखा कुआं, जिसमें किसी वन्यजीव की अस्थियां हैं। वहीं, सूत्रों का कहना है कि कुएं में मिली अस्थिया बाघ की प्रतीत हो रही है। हालांकि फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि जो अस्थियां कुएं में मिली हैं वह बाघ की हैं या किसी और वन्यजीव की। फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हड्डियां किसी जीव की हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी जोन में मिल्ली बीट के कक्ष क्रमांक 299 में एक सूखा कुआं है, जहां ये अस्थियां मिली हैं। वहीं, अस्थियां मिलने से प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक, डॉक्टरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। फिलहाल वन प्रबंधन ने हड्डियों को कब्जे में ले लिया। जानकारों के मुताबिक यह हड्डियां करीब पांच वर्ष पुरानी बताई जा रही हैं। अस्थियों के सैंपल के बाद सभी हड्डियों को नष्ट कर दिया गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक सुधीर मिश्रा ने बताया कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सूखे कुएं में हड्डियां मिली हैं। जो कि करीब पांच वर्ष पुरानी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में लगातार बाघों की मौत हो रही है, जिसके चलते इन अस्थियों के भी बाघ के होने की आशंका जताई जा रही है, अगर यह बात सही पाई गई तो यह बाघों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंता का विषय है। कुएं में वन्यजीव की अस्थियां मिलने के बाद वन अधिकारियों में भी हड़कंप की स्थिति है। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed