फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sri Lankan national Hansini and Govind from Mandsaur tied the knot on Feb 10

श्रीलंका की हंसिनी ने की मध्यप्रदेश के गोविंद से शादी, ट्विटर पर हुई थी दोस्ती

Wed, 13 Feb 2019 10:37 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 13 Feb 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
Sri Lankan national Hansini and Govind from Mandsaur tied the knot on Feb 10
हंसिनी एदिरीसिंघे और गोविंद महेश्वरी - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के रहने वाले गोविंद महेश्वरी ने श्रीलंका की नागरिक हंसिनी एदिरीसिंघे के साथ सात फेरे लिए हैं। दोनों 10 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे। गोविंद और हंसिनी की दोस्ती साल 2015 में ट्विटर पर हुई थी। दोनों ने दो साल तक टेक्स्ट मैसेज और वीडियो कॉल से एक दूसरे से संपर्क किया। 


loader
 


इसके बाद दोनों की आमने सामने मुलाकात 2017 में हुई। एदिरीसिंघे का कहना है, "दो अलग-अलग संस्कृतियां हैं लेकिन हमें मैनेज करना होगा।"

शादी से पिता बेहद खुश

हंसिनी के पिता का कहना है, मेरी बेटी पढ़ाई के लिए भारत आई थी लेकिन उससे भी पहले से जुड़ाव था, "मैंने इसके लिए हां नहीं की थी क्योंकि मैं उसे (गोविंद महेश्वरी) को नहीं जानता था। बाद में उससे मुलाकात हुई, वह श्रीलंका आया था और फिर मैं शादी के लिए तैयार हो गया। मैं बहुत खुश हूं, मध्यप्रदेश के लोग बेहद मासूम और शिष्ट हैं।"
 


पीएम मोदी को फॉलो करते हैं दोनों

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हंसिनी और गोविंद दोनों ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो करते हैं। इसी दौरान पीएम के किसी ट्वीट को गोविंद ने लाइक और हंसिनी ने भी लाइक किया। इसके बाद गोविंद ने हंसिनी की प्रोफाइल चेक कर उन्हें फॉलो किया। फिर हंसिनी ने भी गोविंद को फॉलो किया। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई। दोनों की दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गोविंद इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका है जबकि हंसिनी अभी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed