{"_id":"61fa0cea8a03954e513e6f4c","slug":"spreading-dirt-was-expensive-bhopal-railway-division-imposed-a-fine-of-rs-314932-on-those-who-litter-the-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी फैलाना पड़ा महंगा: भोपाल रेलवे मंडल ने परिसर में गंदगी करने वालों पर लगाया 3,14,932 रुपये का जुर्माना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी फैलाना पड़ा महंगा: भोपाल रेलवे मंडल ने परिसर में गंदगी करने वालों पर लगाया 3,14,932 रुपये का जुर्माना
Wed, 02 Feb 2022 10:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 02 Feb 2022 10:18 AM IST
सार
भोपाल रेल मंडल ने रेलवे परिसर में गंदगी करने वाले यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाकर 2722 लोगों पर कार्रवाई की। गंदगी करने वाले लोगों पर रेलवे ने 314932 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
रेलवे परिसर में गंदगी करना पड़ा महंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल और रेलवे परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर भोपाल रेल मंडल ने बड़ी कार्रवाई की है। रेल प्रशासन यात्रियों की स्वच्छता का पूरा ध्यान रख रहा है लेकिन कुछ यात्री रेल परिसर को गंदा करने से बाज नहीं आ रहा हैं ऐसे यात्रियों को सबक सिखाने के लिए रेलवे ने अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 तक गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। रेल मंडल ने अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 2722 लोगों को परिसर में गंदगी करते पकड़ा और गंदगी करने वालों पर 3 लाख 14 हजार 932 रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं गंदगी करने वाले यात्रियों को गंदगी से होने वाले नुकसान और स्वच्छता के महत्व से जुड़ी जानकारी दी गई।
रेल मंडल ने यात्रियों से रेल परिसर में गंदगी न फैलाने, स्टेशन का वातावरण स्वच्छ, सुंदर रखने में रेल प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। रेलवे प्रशासन परिसर एवं गाड़ियों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रहा है। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से ट्रेनों में मास्क का उचित उपयोग करने, धूम्रपान नहीं करने तथा गंदगी नहीं करने का अनुरोध किया जा रहा है।