{"_id":"6343818ab804fc455e4de50e","slug":"speeding-truck-trampled-the-young-man-died-due-to-head-injury-in-chhindwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पांढुर्णा के तीन शेर चौक पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा, सिर में चोट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पांढुर्णा के तीन शेर चौक पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा, सिर में चोट लगने से मौत
Mon, 10 Oct 2022 07:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 10 Oct 2022 07:50 AM IST
सार
पांढुर्णा के तीन शेर चौक पर रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। पांढुर्णा के तीन शेर चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंद दिया, हादसे में सिर में चोट लगने और बहुत ज्यादा खून बहने के चलते बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह 9:00 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार थाने की तरफ से सीमेंट खाली कर आ रहे ट्रक क्रमांक MH -17- BD -2284 ने सामने से जा रहे हैं मरकावाड़ा निवासी दशरथ पिता सुनील सुनवानी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल युवक को मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद नाराज परिजनों ने तीन शेर चौक पर हंगामा किया, बाद में पुलिस की समझाइश के बाद परिजन शांत हुए, पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तीन शेर चौक शहर के व्यस्ततम मार्ग में से एक है। हादसे के वक्त ट्रक चालक तेज गति से जा रहा था और उसने सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार उसके पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिससे सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसका ज्यादा खून बह गया था अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया।