फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Speed havoc: Uncontrollable car fell into the river in Damoh, one killed and one injured in the accident

रफ्तार का कहर: दमोह में नदी में गिरी बेकाबू कार, हादसे में एक की मौत एक जख्मी

Sun, 16 Jan 2022 12:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Jan 2022 12:58 PM IST
सार

दमोह में तेज रफ्तार एक कार नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं कार सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका इलाज जारी है। 

विज्ञापन
Speed havoc: Uncontrollable car fell into the river in Damoh, one killed and one injured in the accident
Damoh: दमोह में नदी में गिरी बेकाबू कार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह के कुम्हारी में रविवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं एक अन्य घायल है, जिसका दमोह जिला अस्पताल में इलाज जारी है। हादसा कार की स्पीड तेज होने से हुआ, जिसके चलते कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। जानकारी के अनुसार स्कार्पियो गाड़ी एमपी 17 सीबी 4428 काफी तेज गति से दमोह से आ रहा था, तेज रफ्तार के कारण संतुलन खो जाने से कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,  वहीं कार में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसका इलाज जारी है। गाड़ी सतना की बताई जा रही है। घटना के बाद जिले के ही कुछ समाज सेवियों ने नदी में कूदकर हादसे का शिकार लोगों को बाहर निकाला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed