फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Speculation of Kamal Nath joining BJP political stir intensifies in Gwalior region

MP News: कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलें, ग्वालियर अंचल के कांग्रेसियों की धड़कन बढ़ी

Sat, 17 Feb 2024 11:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 17 Feb 2024 11:05 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच ग्वालियर अंचल के नेताओं के नेताओं ने बैठक की। जिसमें विधायक, महापौर समेत कांग्रेस के पार्षद समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Speculation of Kamal Nath joining BJP political stir intensifies in Gwalior region
कांग्रेस नेताओं ने की बैठक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच कांग्रेस नेताओं की धड़कन बढ़ गई है। सियासी हलचल को लेकर ग्वालियर कांग्रेस जिला अध्यक्ष और विधायक डॉ सतीश सिकरवार ने आनन फानन में एक गोपनीय बैठक महापौर के बंगले पर बुलाई। 3 घंटे से अधिक चली बैठक के बाद सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा हम कांग्रेस की सिपाही हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे। 

विज्ञापन


बैठक में महापौर डॉ शोभा सिकरवार, विधायक सतीश सिकरवार, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा समेत 25 से अधिक कांग्रेस पार्षद और नेता शामिल हुए। करीब 3 घंटे तक चली बैठक को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा है कि कमलनाथ अगर पार्टी छोड़ते हैं तो ग्वालियर से कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार और उनकी मेयर पत्नी शोभा सिकरवार भी पार्टी छोड़ देंगी।  
विज्ञापन


हालांकि, इन खबरों पर कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार और उनकी महापौर पत्नी शोभा सिंह सिकरवार ने विराम दिया है।  उन्होंने खुद को कांग्रेस का सच्चा सिपाही बताया और कहा कि वह कांग्रेस के साथ हैं। कमलनाथ के पार्टी छोड़ने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि वे जा रहे होंगे। क्या परिस्थितियां रही होगी यह वो ही जानते हैं। वहीं, विधायक की पत्नी और ग्वालियर महापौर शोभा  सिकरवार ने कहा कि जो खबरें उनके बारे में चल रही हैं, वह निराधार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस  जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि कमलनाथ के विषय में जो खबरें चल रही हैं, वह निराधार हैं। कमलनाथजी कांग्रेस पार्टी के साथ ही रहेंगे। आपात बैठक बुलाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बैठक राहुल गांधी की न्याय यात्रा के संदर्भ में रखी गई थी। वहीं, नगर निगम का 20 फरवरी को बजट पेश होना है, इसे लेकर सभी पार्षदों के साथ चर्चा की गई है। बैठक समाप्त होने के बाद कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।


गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पांच कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों को भाजपा में शामिल करा दिया था। कांग्रेस से जुड़े लोगों के भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed