{"_id":"5ed134338ebc3e909d5b83ba","slug":"special-trains-will-run-on-june-2-and-6-to-bringing-migrant-workers-of-west-bengal-from-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश से बंगाल के प्रवासियों को पहुंचाने दो और छह जून को चलेंगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश से बंगाल के प्रवासियों को पहुंचाने दो और छह जून को चलेंगी स्पेशल ट्रेन
Fri, 29 May 2020 09:41 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 29 May 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश सरकार ने पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिकों को वापस अपने गृह राज्य जाने के लिए अगले सप्ताह तीन विशेष रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव और राज्य नियंत्रण कक्ष के प्रभारी आईसीपी केशरी ने शुक्रवार को बताया कि प्रवासी श्रमिकों को लेकर तीन विशेष रेलगाड़ियां मध्यप्रदेश से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
केशरी ने मध्यप्रदेश में रह रहे पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिकों को प्रदेश सरकार की वेबसाइट पर स्वयं को पंजीकृत करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि दो रेलगाड़ियां दो जून को भोपाल और इंदौर से तथा एक रेलगाड़ी छह जून को रतलाम से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
इस बीच, भाजपा के महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने एक वीडियो बयान में प्रवासी श्रमिकों से आग्रह किया कि वह अपने गृह राज्य पश्चिम बंगाल वापस जाने के लिए स्वयं को पंजीकृत करवा लें।
विज्ञापन
विजयवर्गीय ने कहा, ‘मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिकों के लिए तीन रेलगाड़ियों की व्यवस्था की है। मध्यप्रदेश सरकार रेलगाड़ी का किराया वहन करेगी और उनके भोजन की व्यवस्था भी करेगी।’
मध्यप्रदेश में रहने वाले पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिकों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने आरोप लगाया, ‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री आपकी चिंता नहीं कर रही हैं लेकिन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री आपके परिवार से आपको मिलाने के लिए यह सुविधा प्रदान कर रहे हैं। आप लोग इसका लाभ उठाएं।’
इस बीच, केशरी ने बताया कि मध्यप्रदेश में अब तक अन्य राज्यों से 5.69 लाख लोग वापस लाए गए हैं। इनमें 1.69 लाख लोग विशेष रेलगाड़ियों से वापस लाए गए हैं जबकि मध्यप्रदेश में महाराष्ट्र से सबसे अधिक विशेष रेलगाड़ियां आई हैं।
