{"_id":"645cac5b2e2e1a2da407ecb1","slug":"sp-suspends-si-who-slapped-bjp-leader-in-rajgarh-read-more-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh: ढाबा संचालकों के बीच समझौता कराने पहुंचे बीजेपी नेता को एसआई ने जड़े थप्पड़, एसपी ने किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh: ढाबा संचालकों के बीच समझौता कराने पहुंचे बीजेपी नेता को एसआई ने जड़े थप्पड़, एसपी ने किया सस्पेंड
Thu, 11 May 2023 02:52 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 11 May 2023 02:52 PM IST
सार
राजगढ़ के सारंगपुर में भाजपा नेता को एक एसआई ने थप्पड़ मारे, भाजपा नेता दो ढाबा संचालकों के बीच समझौता कराने पहुंचा था, इसी दौरान एसआई ने अभद्रता की। शिकायत के बाद एसआई को एसपी ने निलंबित कर लाइन अटैच दिया है।
विज्ञापन
एसपी से शिकायत करने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ जिले के सारंगपुर थाने में पदस्थ एक एसआई के भाजपा नेता को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत भाजपा नेताओं द्वारा लिखित में राजगढ़ एसपी वीरेंद्र कुमार सिंह से की गई है, जिसके बाद मारपीट करने वाले एसआई को निलंबित कर लाइन अटैच किया गया है।
दरअसल भाजपा नेता मोहन सिंह लववंशी ने आरोप लगाए कि बुधवार को दो ढाबा संचालकों के बीच आपस में विवाद हो गया था, इस दौरान वह दोनों के बीच समझौता कराने के लिए पहुंचे थे, इसी बीच एसआई अमित त्यागी वहां पहुंचे और उनके साथ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया, जब उन्होंने बताया कि, मैं भाजापा किसान मोर्चा में नीति एवं शौध का जिला संयोजक हूं तो एसआई ने मुख्यमंत्री को भी अपशब्द कहे और मारपीट शुरू कर दी और इतना मारा की आंखे सूज गई।
घटनाक्रम की जानकारी लगते ही भाजपा नेता इंदर सिंह लववंशी और लोधा लववंशी समाज के लोग एसपी के पास पहुंचे और लिखित में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद सारंगपुर थाने के एसआई को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया, वहीं लववंशी समाज ने एसआई के सहयोगी नवीन राजपूत को भी निलंबित करने की मांग की है। उनका कहना है कि सहयोगी नवीन राजपूत ने उनके हाथ पकड़े और अमित त्यागी ने उनके गालों पर इतने चांटे मारे की उनकी आँखें सूज गई हैं।