फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   son of retired clerk scam 70 lakh rupees by creating fake income tax department in indore

इंदौर : फिल्म 'स्पेशल-26' की तरह फर्जी आयकर विभाग बनाकर 70 लाख की ठगी

Wed, 24 Apr 2019 01:22 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: आसिम खान Updated Wed, 24 Apr 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
son of retired clerk scam 70 lakh rupees by creating fake income tax department in indore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इंदौर में फर्जी आयकर विभाग की टीम बनाकर 80 लोगों से 70 लाख रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इंदौर में फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर नकली अधिकारियों की टीम तैयार कर आयकर विभाग के समानांतर उसी नाम से इंवेस्टीगेशन विंग खड़ी करने वाला गिरोह को पकड़ा है। 

विज्ञापन


फर्जी आयकर विभाग का संचालन रिटायर्ड क्लर्क का 12वीं पास बेटा देवेंद्र डाबर कर रहा था। उसके साथ 4 और लोग थे। रिटायर्ड क्लर्क के बेटे ने अपने साथियों के साथ एक मकान को किराए पर लेकर ऑफिस खोला। फर्जी आयकर विभाग में उन लोगों ने करीब 80 युवाओं की भर्ती की। इस भर्ती में उन्होंने युवाओं से नौकरी के नाम पर 70 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन


आरोपी युवाओं को इनकम टैक्स रेड को लेकर स्पेशल प्रशिक्षण देते थे और गोपनीयता बनाए रखने के लिए बाकायदा फार्म भी भरवाते थे। भर्ती किए गए युवाओं से इन्होंने यहां के बड़े व्यापारियों की फाइल भी दबिश के लिए तैयार करवा ली थीं। पीड़ित युवक शुभम साहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभम ने बताया कि वो नौकरी की तलाश में था तो उसके दोस्त पवन ने उसकी मुलाकात गिरोह के सरगना देवेंद्र डाबर से कराई। देवेंद्र ने खुद को इंटेलीजेंस एंड क्रिमिनल इंवेस्टीगेशन डिपार्टमेंट का चीफ इंवेस्टीगेशन ऑफिसर बताया। शुभम के मुताबिक आरोपी के घर और ऑफिस पर लगभग 25 लड़के काम करते थे, जिन्हें आईडी कार्ड भी मिला हुआ था।


पुलिस ने इस गिरोह के पास से आईडी, नियुक्ति पत्र, आदेश पत्र, रजिस्टर, लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल, आयकर विभाग की प्लेट लगी गाड़ी, एयरगन, वर्दी, बैच और भारत सरकार की वर्दी और अन्य सामग्री बरामद की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed