फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   social worker women was doing Human trafficking and prostitution in chhatarpur madhya pradesh, police takes action and arrested her

मध्य प्रदेश: महिला समाज सेविका बन करती थी मानव तस्करी और वैश्यावृत्ति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 24 Nov 2021 01:32 AM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 24 Nov 2021 01:32 AM IST
सार

छतरपुर पुलिस के द्वारा 2 माह पूर्व बच्चियों की तस्करी करने वाले 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर गिरोह का भंडाफोड़ किया था , तभी से मास्टरमाइंड महिला सरगना फ़रारा चल रही थी। महिला भेष बदलकर कई दिनों से पुलिस को चकमा दे रही थी।

विज्ञापन
social worker women was doing Human trafficking and prostitution in chhatarpur madhya pradesh, police takes action and arrested her
पुलिस ने गिरोह की मास्टरमाइंड महिला को गिरफ्तार किया है। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

छतरपुर में समाज सेविका बनकर भोली-भाली लड़कियों को शादी का झांसा देकर वेश्यावृत्ति करने के लिए तस्करी कर बेचने वाली गिरोह की मास्टरमाइंड सरगना महिला को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। महिला समाज सेविका बनकर भोली-भाली लड़कियों को फंसाती थी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि छतरपुर पुलिस के द्वारा 2 माह पूर्व बच्चियों की तस्करी करने वाले 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर गिरोह का भंडाफोड़ किया था , तभी से मास्टरमाइंड महिला सरगना फ़रारा चल रही थी। महिला भेष बदलकर कई दिनों से पुलिस को चकमा दे रही थी।
विज्ञापन


गिरफ्तार कर भेजा जेल
बता दें कि गिरोह की मास्टरमाइंड मुखिया सुलेखा बर्मन पति अशोक बर्मन निवासी जबलपुर गिरोह के सदस्यों के पकड़े जाने के बाद से फरार चल रही थी। वह पुलिस से बचने के लिए जबलपुर और उसके आसपास की जगहों पर अपने ठिकाने बदल रही थी। मास्टरमाइंड महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के द्वारा निर्देशित किया गया। इस पर थाना प्रभारी मातगुआं उप निरीक्षक सिद्धार्थ शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम के द्वारा गिरोह की मास्टरमाइंड मुखिया सुरेखा बर्मन पति अशोक बर्मन निवासी जबलपुर को को बलदेव बाग जबलपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपराध को स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
बच्चियों की तस्करी करने वाले गिरोह की मास्टरमाइंड मुखिया की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी मातगुआं उपनिरीक्षक सिद्धार्थ शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक मनमोहन मार्को, प्रधान आरक्षक राममिलन, आरक्षक अंकित सोनी,सतीश यादव, पंकज यादव, कुलदीप, जुबेर महिला आरक्षक संयोगिता नायक, मंजू पटेरिया, ज्योति साइबर सेल से प्रधान आरक्षक किशोर रैकवार, संदीप तोमर, धर्मराज पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed