फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sneha returns to India after winning the title of Miss World America Georgia 2023

Shivpuri: मिस वर्ल्ड अमेरिका जॉर्जिया 2023 का खिताब जितने के बाद भारत लौटी स्नेहा, लोगों ने किया स्वागत

Mon, 01 Jan 2024 05:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 01 Jan 2024 05:56 PM IST
सार

Shivpuri: जिले की करैरा कस्बे की रहने वाली स्नेहा गुप्ता ने हाल ही में अमेरिका में आयोजित हुए मिस वर्ल्ड अमेरिका जॉर्जिया 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। जिसके बाद अमेरिका से वापस करैरा लौटने के बाद कस्बे में उनकी इस उपलब्धि पर सम्मान किया गया।

विज्ञापन
Sneha returns to India after winning the title of Miss World America Georgia 2023
खिताब जितने के बाद भारत लौटी स्नेहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करैरा कस्बे के रहने वाले इंजीनियर अविनाश गुप्ता साल 1995 में जॉब के लिए अमेरिका चले गए थे। तब से लेकर वह वहीं अपनी जॉब कर रहे हैं। उसके साथ उनका परिवार भी अमेरिका में रह रहा है। इसी क्रम में उनकी बेटी स्नेहा गुप्ता ने वर्ष 2023 में वहां आयोजित हुए मिस वर्ल्ड अमेरिका जॉर्जिया 2023 में हिस्सा लिया और इस खिताब को अपने नाम कर लिया। मिस वर्ल्ड अमेरिका जॉर्जिया 2023 बनने के बाद स्नेहा पहली बार भारत लौट कर आई तो नगर में समाज के लोगों ने इसे उनके नगर और भारत का सम्मान बताते हुए उन्हें सम्मानित किया। 

विज्ञापन

करैरा की ओर खींच लाता है प्यार 

स्नेहा ने बताया कि भले ही मेरा जन्म व लालन पालन अमेरिका में हुआ है, लेकिन मेरे दादा -दादी और यहां के लोगों का प्यार मुझे बार बार करैरा की ओर खींच लाता है। यही कारण है कि भारत मेरी पहली पसन्द है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि अमेरिका में धन वैभव संपन्नता अधिक हो, लेकिन निश्छल प्रेम जो भारत में मिलता है वह दुनियां में कहीं नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed