{"_id":"5fca26ffca9684629073b1ff","slug":"six-people-who-played-a-role-in-arresting-gangster-vikas-dubey-of-up-will-get-a-reward-of-five-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे को पकड़वाने वालों की हुई पहचान, मिलेगा 5 लाख का इनाम, जानें कौन हैं वे लोग?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे को पकड़वाने वालों की हुई पहचान, मिलेगा 5 लाख का इनाम, जानें कौन हैं वे लोग?
Fri, 04 Dec 2020 06:05 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: अनिल पांडेय
Updated Fri, 04 Dec 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
विकास दुबे (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उज्जैन पुलिस ने कानपुर के कुख्यात गैंगस्टर और एक सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले विकास दुबे को पकड़वाने वालों की पहचान कर ली है। इसमें तीन आम नागरिक सहित तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। विकास दुबे पर प्रशासन ने पांच लाख का नाम इनाम रखा था। इन छह लोगों को सरकार की तरफ से इनाम दिया जाएगा। गैंगस्टर को पकड़ने के बाद पुलिस ने एक कमेटी बनाई थी। कमेटी की रिपोर्ट में इन छह लोगों का नाम है। जिन्होंने गैंगस्टर को पकड़वाने में मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इनाम के लिए भेजा जाएगा उत्तर प्रदेश
उज्जैन के आईजी राकेश गुप्ता ने बताया कि इनाम के लिए इन छह लोगों को उत्तर प्रदेश भेजा जाएगा। लेकिन इनाम चुने गए सुरेश कंहार ने यूपी जाकर इनाम लेने में खतरे आशंका जताई है। बता दें, विकास दुबे ने सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने बाद कानपुर से फरार हो गया था। वह 9 जुलाई को राजस्थान के झालावाड़ा शहर से बस में बैठकर उज्जैन पहुंच गया। बस स्टैंड पर पहुंचकर वह ऑटो से शिप्रा नदी स्नान करने गया। इसके बाद वह 7.45 पर महाकाल के मंदिर पर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
