फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Six arrested for gang-raping a 14-year-old minor girl

Satna: नाबालिग से सामूहिक दुराचार करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता को इलाज कराने के बहाने ले गया था दोस्त

Sun, 07 May 2023 09:02 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 07 May 2023 09:02 AM IST
सार

चित्रकूट में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए घटना में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Six arrested for gang-raping a 14-year-old minor girl
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना जिले की धार्मिक नगरी चित्रकूट में नाबालिग से सामूहिक दुराचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले पर सतना के नयागांव थाना पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है। नाबालिग लड़की बीमार थी जिसे इलाज के बहाने उसका दोस्त चित्रकूट लाया था, लेकिन पीड़िता गैंगरेप का शिकार हो गई। गैंगरेप की घटना ने समाज को शर्मसार कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना मंदाकिनी नदी के किनारे भरत घाट की है। पीड़िता बरौंधा थाना क्षेत्र की है, जिसे लंबे वक्त से पेट में दर्द की शिकायत थी, उसके माता-पिता को बहला-फुसलाकर एक युवक नाबालिक लड़की को इलाज के लिए चित्रकूट लेकर आया था। युवक उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का रहने वाला है। भरत घाट के किनारे शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे वह नाबालिग लड़की को घाट के किनारे बने चेंजिंग रूम में ले गया और उसके साथ गलत काम करने लगा इस दौरान घाट पर उपस्थित कई नाविक उन्हें देख रहे थे, जब युवक नाबालिक लड़की के साथ गलत काम कर रहा था, तभी सभी नाविक वहां पहुंच गए और युवक और लड़की को डराया धमकाया, सभी लड़की और युवक को नाव में बैठाकर एकांत स्थान पर ले गए और लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। सुबह 4:00 बजे नाबालिक लड़की नयागांव थाना पहुंची और पुलिस को घटना के बारे में बताया।  पुलिस तत्काल हरकत में आई और सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, नाबालिक लड़की को इलाज के बहाने चित्रकूट लाने वाले युवक को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। सभी पर घटना से संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed