फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi police arrested two accused wanted in Excise Act

Sirohi: आबकारी अधिनियम में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, पांच साल से फरार आरोपी पर था एक हजार का इनाम

Wed, 13 Dec 2023 12:08 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 13 Dec 2023 12:08 AM IST
सार

आबकारी अधिनियम में वांछित एक आरोपी बीते पांच साल फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर एक हजार का इनाम घोषित किया था। दूसरा आरोपी दो माह से फरार था।

विज्ञापन
Sirohi police arrested two accused wanted in Excise Act
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सिरोही जिले की आबूरोड सदर पुलिस  ने आबकारी अधिनियम में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी बीते पांच साल से तो दूसरा दो माह से फरार चल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आबूरोड सदर थानाधिकारी हरचंदराम की अगुवाई में टीम ने वासडा, पुलिस थाना आबूरोड रीको, जिला सिरोही निवासी सूरजपाल सिंह पुत्र विक्रम सिंह तथा कैलाश कॉलोनी, सोनीपत, हरियाणा निवासी आनन्द मलिक पुत्र भगतसिंह जाट को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


आनंद मलिक साल 2017 में एक ट्रक से शराब जब्त करने के मामले में वांछित था। वह पिछले पांच वर्ष से फरार चल रहा था। उसे सोनीपत, हरियाणा से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर एक हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसी प्रकार सूरजपाल सिंह दो माह पूर्व जब्त ब्रेजा कार में 33 पेटी शराब के मामले में वाहन स्वामी के रूप में वांछित था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारवाई में आबूरोड सदर पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल ईश्वरसिंह, कांस्टेबल बाबूसिंह, भवानीसिंह एवं दिनेश कुमार की टीम सम्मिलित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed