फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore Collector order Patwari should be present at Gram Panchayat headquarters two days a week

Sehore News: सप्ताह में दो दिन ग्राम पंचायत मुख्यालय पर उपस्थित रहें पटवारी, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Wed, 07 Feb 2024 02:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 07 Feb 2024 02:55 PM IST
सार

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि अपने अनुभाग की तहसीलों के हल्कों पर कार्यरत पटवारियों को सप्ताह में दो दिवस ग्राम पंचायत मुख्यालय पर उपस्थित होकर काम किया जाना सुनिश्चित करें। प्रत्येक पटवारी अपने हल्के की ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सप्ताह में दो दिन आवश्यक रूप से उपस्थित रहेगा।

विज्ञापन
Sehore Collector order Patwari should be present at Gram Panchayat headquarters two days a week
कलेक्टर प्रवीण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के पटवारियों को सप्ताह में दो दिन ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस दौरान उन्हें अपने क्षेत्र के ग्रामवासियों के राजस्व संबधी और अन्य कार्य सम्पादित करेगें। 

विज्ञापन

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और समस्त तहसीलदारों को इन आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार पटवारी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रह कर अपने किए गए कार्य का विवरण एक रजिस्टर में संधारित करेगें और संबंधित राजस्व निरीक्षक निरीक्षण कर प्रमाणित करेगें।  
विज्ञापन

कलेक्टर सिंह ने एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि अपने अनुभाग की तहसीलों के हल्कों पर कार्यरत पटवारियों को सप्ताह में दो दिवस ग्राम पंचायत मुख्यालय पर उपस्थित होकर काम किया जाना सुनिश्चित करें। प्रत्येक पटवारी अपने हल्के की ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सप्ताह में दो दिवस सोमवार और गुरुवार को आवश्यक रूप से उपस्थित रहेगा। इस दौरान पटवारी राजस्व विभाग की सेवाएं प्रदान करने और आमजन की कठिनाइयों के निराकरण के लिए उपलब्ध रहेगा। जिसकी नियमित रूप से उपस्थिति और कार्य की समीक्षा जिला स्तर से की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed