फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Singrauli: Rewa EOW raid on Patwari's house, initial investigation found an account of property worth 1.5 crores

Eow Raid: पटवारी के घर पर पड़ा रीवा ईओडब्ल्यू का छापा, शुरुआती जांच में डेढ़ करोड़ की संपत्ति का हिसाब मिला

Fri, 20 May 2022 03:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 20 May 2022 03:59 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में रीवा ईओडब्ल्यू की टीम ने राजस्व विभाग में पदस्थ पटवारी के घर पर छापा मारा है। इसमें पटवारी के पास आय से अधिक संपत्ति का पता चला है। जांच अभी भी चल रही है, मामला करोड़ों तक पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
Singrauli: Rewa EOW raid on Patwari's house, initial investigation found an account of property worth 1.5 crores
रीवा ईओडब्लयू की टीम ने राजस्व विभाग में पदस्थ पटवारी के घर पर छापा मारा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंगरौली के एक पटवारी के घर रीवा ईओडब्ल्यू की टीम पहुंची है। पटवारी के पास आय से अधिक संपत्ति मामले में शिकायत के बाद ये कार्रवाई की जा रही है। जांच अभी भी चल रही है, मामला करोड़ों तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर ये कार्रवाई की जा रही है। रीवा ईओडब्ल्यू की टीम सिंगरौली जिले के देवसर स्थित डगा हल्का पटवारी श्यामचरण द्विवेदी के डीएवी रोड स्थित आवास पर पहुंची है। ईओडब्ल्यू एसपी के मुताबिक पटवारी की अब तक की आय 60 से 70 लाख की है, जबकि उसके पास से डेढ़ करोड़ की संपत्ति मिली है। हालांकि कार्रवाई अभी पूरी नहीं हुई सर्च ऑपरेशन जारी है, जिससे अभी और भी संपत्ति के मिलने की आशंका है। ईओडब्ल्यू की 18 सदस्यीय टीम पटवारी के घर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन

 
ईओडब्ल्यू एसपी ने पटवारी के घर पर मिली संपत्ति के संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि पटवारी के घर की तलाशी के दौरान 50-50 लाख के दो आलीशान मकान, जिनमें से एक बैढ़न बाजार में पांच हजार स्क्वायर फीट में बना है जबकि दूसरा मकान विंध्य नगर में स्थित है। जिस पर होण्डा की एजेंसी खुली हुई है। इसके अलावा घर में रखा डेढ़ लाख रुपये कैश, साढ़े सात लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, एक इण्डिगो कार, दो बाइकें, घर में लगे तीन एसी, सहारा में पांच लाख का इन्वेस्टमेंट, एसबीआई खाते में 5 लाख, म्यूचुअल फंड में 10 लाख का इन्वेस्टमेंट सहित पोस्ट ऑफिस व अन्य बैंकों में खाते मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई
सिंगरौली में 24 घंटे में ये दूसरी बड़ी कार्रवाई है। एक दिन पहले रीवा लोकायुक्त पुलिस ने प्रधान आरक्षक को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। मामला सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गोनर्रा चौकी का था। यहां पदस्थ प्रधान आरक्षक शिव कुमार पनिका को फरियादी विद्यासागर प्रजापति से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों ट्रैप किया। रिश्वत के पैसों का लेन देन देवसर न्यायालय परिसर के सामने सड़क में  किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed