फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Singrauli: BJP's Mandal President and his brother-in-law kidnapped and gang-raped the girl, brother-in-law arrested

सिंगरौली: भाजपा के मंडल अध्यक्ष और उसके साले ने युवती का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म, साला गिरफ्तार

Sun, 20 Feb 2022 08:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 20 Feb 2022 08:04 PM IST
सार

सिंगरौली जिले के सरई भाजपा मंडल अध्यक्ष व उसके साले पर एक युवती ने अपहरण कर 21 दिन तक गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को युवती को बालाघाट पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवती के शादी के ठीक तीन दिन पहले घटना को अंजाम दिया गया। मंडल अध्यक्ष फरार है, साले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Singrauli: BJP's Mandal President and his brother-in-law kidnapped and gang-raped the girl, brother-in-law arrested
सिंगरौली जिले के सरई भाजपा मंडल अध्यक्ष व उसके साले पर एक युवती ने अपहरण कर 21 दिन तक गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकारी के अनुसार 27 जनवरी को पीड़िता शौच के लिए बाहर निकली थी तभी सरई भाजपा मंडल अध्यक्ष कोमल गुप्ता और उसके साले कबाड़ी धर्मेंद्र गुप्ता ने पीड़िता को मुंह दबाकर चार पहिया वाहन में बैठा ले गए। 30 जनवरी को पीड़िता की शादी होने वाली थी। युवती को जब होश आया तब वह जबलपुर के पास थी। युवती घर के सदस्यों ने इधर उधर तलाश के बाद सरई थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संदेह के आधार पर परिजनों ने कबाड़ का बिजनेस करने वाले धर्मेंद्र गुप्ता एवं उसके जीजा सरई मंडल के अध्यक्ष कोमल गुप्ता के अपहरण करने का संदेह व्यक्त किया था। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश प्रारंभ कर दी। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से युवती को बालाघाट से बरामद कर लिया है एवं एक आरोपी मंडल अध्यक्ष के साले धर्मेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मंडल अध्यक्ष अभी भी फरार है।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि सरई पुलिस लीपापोती करने में जुटी है। सरई मंडल अध्यक्ष को बचाने को भाजपा के नेताओं द्वारा दबाव बनाया गया। भाजपा मंडल के अध्यक्ष एवं उसके साले के द्वारा स्वजाति युवती का अपहरण कर 21 दिन तक बालाघाट में रखा और उसके साथ दरिंदगी जैसी घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता के बयान पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed