{"_id":"629ddd61327cf51da815fbf7","slug":"singrauli-ayush-officer-arrested-for-taking-bribe-of-10-thousand-rupees-was-taking-money-in-lieu-of-appointment-on-outsource","type":"story","status":"publish","title_hn":"Singrauli: आयुष अधिकारी 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, आउटसोर्स पर नियुक्ति के एवज में ले रही थी पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Singrauli: आयुष अधिकारी 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, आउटसोर्स पर नियुक्ति के एवज में ले रही थी पैसे
Mon, 06 Jun 2022 04:46 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 06 Jun 2022 04:46 PM IST
सार
लोकायुक्त रीवा की टीम ने सिंगरौली के आयुष कार्यालय में पदस्थ महिला अधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आयुष अधिकारी ऑउटसोर्स पर भर्ती करने के एवज में रिश्वत ले रही थी।
विज्ञापन
रिश्वत लेते आयुष अधिकारी गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकायुक्त रीवा की टीम ने सिंगरौली के आयुष कार्यालय में पदस्थ महिला अधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आयुष अधिकारी आउटसोर्स पर भर्ती करने के एवज में रिश्वत ले रही थी।
लोकायुक्त की टीम ने आयुष अधिकारी डॉ.अनुपमा रोशन को 10 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप किया। लोकायुक्त ने सोमवार को यह कार्रवाई की। लोकायुक्त से मिली जानकारी के मुताबिक आयुष अधिकारी ने भगवानदास साकेत पुत्र रामप्रसाद साकेत 40 वर्ष निवासी ग्राम बंधा सिंगरौली को विभाग से अनुबंधित पारूल एजेंसी में आवेदक और उसके पुत्र को आउटसोर्स पर नियुक्त करने का आश्वासन देते हुए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, फरियादी ने इस संबंध में लोकायुक्त रीवा में शिकायत की। शिकायत सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त ने सोमवार को सुनियोजित तरीके से जिला आयुष अधिकारी सिंगरौली को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। लोकायुक्त ने प्रभारी जिला आयुष अधिकारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार से जुड़ी धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है।