{"_id":"63c1469fc70ec2134d3354a6","slug":"sidhi-private-bus-gutted-in-fire-in-sidhi-early-morning-no-casualties-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi: सीधी में बड़ा हादसा टला, सुबह-सुबह आग में खाक हुई निजी बस, कोई जनहानि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi: सीधी में बड़ा हादसा टला, सुबह-सुबह आग में खाक हुई निजी बस, कोई जनहानि नहीं
Fri, 13 Jan 2023 05:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 13 Jan 2023 05:25 PM IST
सार
पक्षीराज बस सर्विस की इस बस में सुबह करीब पांच बजे आग लगी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग दौड़े और आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन ये आग पर काबू पाते तब तक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। आग संभवत: शॉट सर्किट के कारण लगी।
विज्ञापन
आग लगने से खाक हुई निजी बस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीधी जिले में एक निजी बस आज अलसुबह आग लगने से खाक हो गई। गनीमत है कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई। बस में सिर्फ चालक व परिचालक थे, दोनों समय रहते बस से बाहर निकल गए थे।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार पक्षीराज बस सर्विस की इस बस में सुबह करीब पांच बजे आग लगी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग दौड़े और आग बुझाने के प्रयास किए। बस एसोसिएशन संघ के सदस्यों ने भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ये आग पर काबू पाते तब तक बस क्रमांक MP 18 P 9699 पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।
विज्ञापन
यह निजी बस बहरी से चलकर ब्योहारी जा रही थी। सीधी में मड़रिया बायपास चौराहे के पास चलती बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सीधी परिवहन संघ के अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान ने बताया कि आग संभवत: शॉट सर्किट के कारण लगी। ड्राइवर व कंडक्टर के अलावा कोई भी गाड़ी में मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
