फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Mahakal Decorated With Sandalwood Tripund on Shravan Shukla Chaturthi, Devotees Visited Temple

Ujjain: चंदन का त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल, श्रावण शुक्ल चतुर्थी पर हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Sat, 22 Jul 2023 02:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 22 Jul 2023 02:58 PM IST
सार

Ujjain Mahakaleshwar Shravan Shukla Chaturthi 2023: श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर बाबा महाकाल का मस्तक पर चंदन का त्रिपुंड, चंद्र और सूर्य लगाकर विशेष श्रंगार किया गया। हजारों भक्तों ने श्री महाकालेश्वर महाराज के दर्शन किए और उनकी जय जयकार की।

विज्ञापन
Ujjain News: Mahakal Decorated With Sandalwood Tripund on Shravan Shukla Chaturthi, Devotees Visited Temple
बाबा महाकाल का किया गया विशेष श्रृंगार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का प्रतिदिन विशेष श्रृंगार कर महाआरती की जाती है।  लेकिन, शनिवार को श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर बाबा महाकाल का मस्तक पर चंदन का त्रिपुंड, चंद्र और सूर्य लगाकर विशेष श्रंगार किया गया। जिसका हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लाभ अर्जित किया है। 

विज्ञापन


सुबह तड़के भस्म आरती के दौरान 3 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर के कपाट खोले गए। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। भांग, चंदन और ड्रायफ्रूट से बाबा महाकाल का राजा स्वरूप दिव्य श्रृंगार किया गया।
विज्ञापन




भगवान महाकाल को भस्म अर्पित करने के बाद चंदन का त्रिपुंड, चंद्र और सूर्य अर्पित किया गया। साथ मुकुट रजत की मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ मोगरे व गुलाब के सुगंधित पुष्प भी अर्पित किए गए। जिसके बाद बाबा महाकाल को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया।  भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातः भस्मार्ती में हजारों भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। जिसके बाद से भगवान के दर्शन करने का क्रम जारी है। भस्मआरती के दौरान स्थिति यह थी कि श्रद्धालुओं द्वारा किए जा रहे जय श्री महाकाल के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed