{"_id":"5c19f5f9bdec2256ed2b81e7","slug":"shivraj-singh-chouhan-tweets-on-up-bihar-row-replies-to-cm-kamalnath-mp-is-for-everyone","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलनाथ के बयान पर शिवराज का जवाब- मध्यप्रदेश में ना कोई इधर का ना उधर का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलनाथ के बयान पर शिवराज का जवाब- मध्यप्रदेश में ना कोई इधर का ना उधर का
Wed, 19 Dec 2018 01:18 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोपाल
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
shivraj singh chauhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री कमलनाथ के उत्तरप्रदेश और बिहार के कामगारों पर दिए बयान से उठा बवंडर थमने का नाम नहीं ले रहा। यूपी-बिहार के नेताओं के बाद अब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रया दी है। ट्विटर पर उन्होंने लिखा कि मध्यप्रदेश में जो आता है यहीं का हो जाता है, ऐसे ही इसे भारत का दिल नहीं कहते। उनके इस ट्वीट की यूर्जस ने जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
बता दें कि मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद मीडिया से रू-ब-रू हुए कमलनाथ ने कहा था कि सरकार की ओर से केवल उन्हीं उद्योगों को अनुदान दिया जाएगा जिनसे मध्यप्रदेश के स्थानीय लोगों को रोजगार मिले। उन्होंने कहा था कि बिहार और उत्तरप्रदेश के लोग रोजगार के लिए यहां आते हैं, जिस वजह स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिलता।
जिसके बाद उन पर चौतरफा हमले शुरू हो गए थे। कमलनाथ ने घोषणा की है कि सरकार की ओर से अनुदान केवल उन्हीं उद्योगों को दिया जाएगा जिनमें 70 फीसदी स्थानीय लोग कार्यरत होंगे।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में ना कोई इधर का हैं, ना कोई उधर का हैं। मध्यप्रदेश में जो भी आता हैं, यहाँ का हो कर ही बस जाता हैं। प्रदेश को हिंदुस्तान का दिल ऐसे ही नहीं कहते! क्यों ठीक कहा ना?
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 19, 2018विज्ञापन