फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj Singh Chouhan says Tablighi Jamaat members aided in spread of coronavirus in Indore Bhopal

इंदौर-भोपाल में तब्लीगी जमात के सदस्यों ने कोरोना का प्रसार किया: शिवराज चौहान

Sat, 23 May 2020 01:52 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 23 May 2020 01:52 PM IST
सार

  • शिवराज सिंह चौहान ने कहा, तब्लीगी जमात के सदस्यों ने इंदौर और भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार किया 
  • सरकार ने राज्य के पांच लाख से अधिक प्रवासी कामगारों को वापस लाने का दावा किया है 

विज्ञापन
Shivraj Singh Chouhan says Tablighi Jamaat members aided in spread of coronavirus in Indore Bhopal
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि तब्लीगी जमात के सदस्यों ने विशेष रूप से इंदौर और भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार किया। उन्होंने कहा कि सदस्यों ने जिम्मेदाराना व्यवहार नहीं किया।

विज्ञापन


चौहान राज्य की अर्थव्यवस्था को एक बार फिर से उठाने और प्रवासी मजदूरों को उनके घर वापस भेजने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘शुरुआत में तब्लीगी जमात के लोगों ने वायरस के प्रसार में योगदान दिया। इस आयोजन से इंदौर और भोपाल लौटे लोगों ने दूसरों को भी इससे संक्रमित किया।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्होंने सरकारी कर्मियों के साथ सहयोग नहीं किया। वे छुपे रहे और इसे अपने संपर्क में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आने वाले लोगों में फैलाते रहे। उन्होंने जिम्मेदाराना व्यवहार नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल और इंदौर में मामले बढ़ने को लेकर चौहान ने कहा कि ये जिला प्रशासन की विशेष देखभाल में हैं। उन्होंने कहा, ‘हम इन क्षेत्रों की परिस्थिति पर करीबी से नजर रख रहे हैं। यहां की स्थिति बेहतर और स्थिर लग रही है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन के 1500 से ज्यादा मरीज  ठीक हो चुके हैं।’

शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मध्यप्रदेश में अब तक 6,170 कोरोनावायरस के मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें इसके वाणिज्यिक शहर इंदौर में 2,850, राज्य की राजधानी भोपाल में 1,153 और धार्मिक नगरी उज्जैन में 504 शामिल हैं। इन शहरों में मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

सरकार का पांच लाख से अधिक प्रवासियों को वापस लाने का दावा
वहीं, मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के पांच लाख से अधिक प्रवासी कामगारों को वापस लाने का दावा किया है। ये प्रवासी श्रमिक लॉकडाउन के कारण देश के अन्य राज्यों में फंस गए थे। इनमें से अधिकांश प्रवासी श्रमिकों को सड़क परिवहन के माध्यम से लाया गया।

प्रदेश के नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अतिरिक्त मुख्य सचिव आईसीपी केशरी ने शनिवार को बताया कि प्रदेश सरकार शुक्रवार तक अन्य राज्यों में फंसे पांच लाख से अधिक प्रवासी कामगारों को वापस ला चुकी है। उन्होंने कहा कि 3.52 लाख प्रवासियों को बसों और 1.46 लाख लोगों को 119 विशेष रेलगाड़ियों के जरिए लाया गया है।


उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 2.02 लाख प्रवासी गुजरात से लाए गए जबकि महाराष्ट्र से 1.12 लाख और राजस्थान से 1.10 लाख प्रवासी आए। इसके अलावा प्रवासियों को गोवा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना से भी वापस लाया गया। केशरी ने कहा कि मध्यप्रदेश की सीमाओं पर पहुंचने वाले अन्य राज्यों के श्रमिकों को भी राज्य सरकार उनके प्रदेश की सीमाओं तक पहुंचा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed