फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivraj singh chouhan says mafia should leave state otherwise will bury them into land attack rahul gandhi farm laws

मध्यप्रदेशः शिवराज की चेतावनी-गुंडे-माफिया राज्य छोड़ दो, वरना 10 फीट नीचे जमीन में गाड़ दूंगा

Fri, 25 Dec 2020 04:09 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 25 Dec 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
shivraj singh chouhan says mafia should leave state otherwise will bury them into land attack rahul gandhi farm laws
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को होशंगाबाद जिले के बाबई विकासखंड में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम के मंच से राज्य के असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा, 'गुंडे-माफिया राज्य छोड़ देना, वरना 10 फीट नीचे जमीन में गाड़ दूंगा। मामा आजकल फॉर्म में हैं। मैं गड़बड़ करने वालों को छोड़ूंगा नहीं।' कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई नेता मौजूद थे।

विज्ञापन


अपने संबोधन में शिवराज ने कहा, 'आजकल अपन खतरनाक मूड में हैं। गड़बड़ करने वालों को छोड़ेंगे नहीं। आजकल मामा फार्म में हैं। एक तरफ माफियाओं के खिलाफ अभियान चल रहा है। मसल पावर का, रसूख का इस्तेमाल करके कहीं अवैध कब्जा कर लिया, कहीं भवन तान दिए, कहीं ड्रग माफिया। सुन लो रे मध्यप्रदेश छोड़ देना नहीं तो जमीन में गाड़ दूंगा 10 फीट। पता नहीं चलेगा कहीं भी किसी को। सुशासन का मतलब जनता परेशान न हो। दादा, गुंडे, बदमाश ये अब कोई नहीं चलने वाला है। ये सुशासन है।'
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने पूछा- बंगाल-केरल में क्यों नहीं करते आंदोलन, यहां पढ़ें संबोधन की 10 बड़ी बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेशवासियों से कहा कि अब लोगों को कार्यालय के चक्कर लगाने की जरुरत नहीं होगी। सुशासन का मतलब बिना कुछ लिए-दिए तय समयसीमा में जनता को लाभ दिलाया जाए। पटवारी को सप्ताह में दो दिन ग्राम पंचायत में रुकना होगा, यदि नहीं रुके तो कलेक्टर पर कार्रवाई होगी।







इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिन्हें खेती का जरा भी ज्ञान नहीं, वो खेती की बात करते हैं। कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग किसानों के हित में है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनके कर्ज की गठरी को सरकार उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed