फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj singh chouhan says Congress government is running transfer industry in Madhya Pradesh

शिवराज का हमला, कांग्रेस सरकार चला रही है तबादला उद्योग

Sat, 13 Apr 2019 07:48 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, भोपाल
भाषा, भोपाल Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 13 Apr 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
Shivraj singh chouhan says Congress government is running transfer industry in Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के 100 दिनों से अधिक के शासन काल में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सरकार पर तबादला उद्योग चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं।

विज्ञापन


बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सरकार के रोजगार देने के दावों पर कहा, 

विज्ञापन

कह रहे हैं नये नये रोजगार ला रहे हैं। ढोल चढ़ाओ, बैंड बजाओ, बंदर नचाओ, रीछ पकड़ कर लाओ, अब ये रोजगार मिल रहा है। युवा ठगा हुआ सा महसूस कर रहा है। विकास का काम ठप्प । उद्योग एक चल रहा है, तबादला उद्योग। थोक में सब के सब, बदल डाले। एक नहीं छोड़ेंगे। सवेरे भोपाल से सीहोर ट्रांसफर, दोपहर में सीहोर से आष्टा, शाम को आष्टा से देवास, रात को देवास से उज्जैन, जाओ बेटा। ये खेल बिना लेन देन के नहीं चल रहा। बोलो जी तुम क्या क्या खरीदोगे, यहां हर चीज बिकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी धरना स्थल पर तख्तियां लिये हुए थे जिस पर लिखा था, '281 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार 100 दिनों में, विकास का रिकॉर्ड।' 



गौरतलब है कि आयकर विभाग ने हाल ही में कमलनाथ के दो सहयोगियों के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की थी। भाजपा का दावा है कि इसमें 281 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed