फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj Singh Chouhan says Congress completes its promise to waive off farmers loan within 10 days 

कांग्रेस दस दिन में कर्ज माफी का वादा पूरा करे : शिवराज 

Thu, 13 Dec 2018 06:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Thu, 13 Dec 2018 06:23 AM IST
विज्ञापन
Shivraj Singh Chouhan says Congress completes its promise to waive off farmers loan within 10 days 
Shivraj Singh Chouhan

मध्यप्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस को अब किसान कर्ज माफी का वादा पूरा करना होगा। विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद शिवराज ने बुधवार को इस्तीफा देने के बाद कहा, ‘राहुल गांधी ने किसानों से 10 दिन के भीतर कर्ज माफ करने या मुख्यमंत्री बदलने का वादा किया था। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब हमारी भूमिका विपक्ष की है, जिसे हम सशक्त और रचनात्मक रूप से निभाएंगे और प्रदेश के चौकीदार की तरह निगरानी रखेंगे। हम कांग्रेस को वादों से भागने नहीं देंगे।’ उन्होंने दावा किया कि 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी और हम इसकी तैयारियों में जुटेंगे। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी सभाओं के दौरान अपनी पार्टी के सत्ता में आने पर किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने पहली बार खंडित जनादेश दिया है। कांटे के मुकाबले में फंसी दोनों पार्टियों कांग्रेस और भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। कांग्रेस 114 सीटों के साथ पहले नंबर पर तो भाजपा 109 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, बसपा को 2, सपा को 1 और 4 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई हैं। 230 विधानसभा सीटों वाली राज्य विधानसभा में बहुमत के लिए 116 सीटों की जरूरत होती है। हालांकि कांग्रेस ने यहां सबसे बड़े दल के रूप में उभरने के बाद राज्यपाल से मिलकर मुख्यमंत्री पद के लिए अपना दावा पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सूत्रों का कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ का सीएम बनना तय है पर राहुल की औपचारिक मुहर के बाद ही एलान किया जाएगा। कहा जा रहा है कि सीएम की दौड़ में शामिल ज्योतिरादित्य सिंधिया को मना लिया गया है। एंटनी के सामने दोनों के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। कमलनाथ ने बुधवार देर शाम पार्टी नेताओं के साथ 121 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल आनंदीबेन को सौंपकर सरकार बनाने का दावा किया। राज्यपाल से मिलकर पार्टी नेताओं ने कहा कि 15 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएगा इसलिए उससे पहले ही सरकार बनाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed