फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj Singh Chouhan Kamal Nath, who calls me 'naked hungry', calls you 'number two industrialist'

शिवराज का कमलनाथ पर फिर तंज- मुझे 'नंगा भूखा' कहने वाले आपको 'दो नंबर उद्योगपति' कहते हैं

Sat, 24 Oct 2020 02:10 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 24 Oct 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
Shivraj Singh Chouhan Kamal Nath, who calls me 'naked hungry', calls you 'number two industrialist'
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को उपचुनाव होने हैं। मतदान की तारीख करीब आते ही नेताओं के बीच चुनावी जंग तेज होती दिख रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  ने एक चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उन्हें उद्योगपति बताए जाने पर चुनौती दी कि वह देश के किसी भी हिस्से में उनके केवल एक उद्योग का नाम बता कर दिखाएं। 

विज्ञापन


वहीं, इस मुद्दे पर शिवराज ने कमलनाथ पर तंज कसा है और कहा है कि मुझे  'नंगा भूखा' कहने वाले आपको 'दो नंबर उद्योगपति' कहते हैं। सीएम चौहान ने कहा, 'कल कमलनाथ जी ने मुझे झूठा बताते हुए कहा-'मैं उन्हें उद्योगपति कह रहा हूं और देशभर में उनका कोई उद्योग हो तो बताऊं। मैं कमलनाथ से कहना चाहता हूं कि ये सवाल आप पहले अपनी पार्टी से पूछिए। आपके पार्टी के नेताओं ने मुझे 'नंगा भूखा' कहा और आपको देश का 'दो नंबर उद्योगपति' कहा।' 
विज्ञापन

 

इससे पहले, शिवराज ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नारियल वाले बयान पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा 'तुमने (कमलनाथ) कुछ किया ही नहीं तो नारियल कहां से फोड़ोगे। वह कहते हैं कि शिवराज तो नारियल लेकर घूमता है। नारियल लेकर नहीं घूमूं तो क्या शैम्पेन की बोतल लेकर घूमूं। यह हमारी संस्कृति और संस्कार नहीं हैं।'  

उन्होंने आगे कहा-' हम मुरैना में मेडिकल कॉलेज खोलेंगे और यहां चंबल का पानी लाएंगे इसलिए नारियल फोड़ रहे हैं। हम बिठौरा में कॉलेज खोलेंगे और यहां की बिजली व्यवस्था को दुरूस्त करेंगे इसलिए नारियल  फोड़ रहे हैं। तुमने कुछ किया ही नहीं, तुम्हारी तो किस्मत ही फूटी थी तो तुम नारियल कहाँ से फोड़ोगे। हमारे संस्कार अलग हैं। भारत की संस्कृति और परंपराएं अलग हैं। नवरात्रि का समय है, नारियल तो देवी जी को चढ़ाते हैं।'  उन्होंने कहा कि हम साधारण किसान परिवार में जन्म लिए हैं और कच्चे मकान में पले बढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed