फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj Singh Chouhan is like Sachin Tendulkar, says Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने शिवराज को बताया सचिन जैसा, जानिए क्यों

Tue, 18 Sep 2018 09:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 18 Sep 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
Shivraj Singh Chouhan is like Sachin Tendulkar, says Rahul Gandhi
राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सोमवार को राजधानी भोपाल से प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। इस दौरान उन्होंने 12 किलोमीटर लंबा एक रोड शो भी किया। कांग्रेस अक्ष्यक्ष राहुल गांधी ने दशहरा मैदान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवराज पर तीखा हमला किया और कहा कि जिस तरह सचिन तेंदुलकर को रन मशीन कहा जाता था, वैसे ही शिवराज को घोषणा मशीन कहा जाता है। वह अब तक 21 हजार घोषणाएं कर चुके हैं। वह मैदान में उतरते ही घोषणाएं शुरू कर देते हैं। मध्यप्रदेश बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, रेप की घटनाओं और कुपोषण में नंबर एक पर है। यहां के युवाओं से पूछो कि क्या करते हो तो वे कहते हैं, कुछ नहीं, केवल घोषणाएं सुनते हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यूपीए के वक्त कच्चे तेल की कीमतें 140 डॉलर प्रति बैरल थीं, तब मोदी जी ने कहा था पेट्रोल-डीजल के दाम कम करूंगा। अब कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल है लेकिन चौकीदार के मुंह से एक शब्द नहीं निकल रहा है। राहुल ने कहा, ‘दुनिया में पेट्रोल-डीजल की कीमतें घट रही हैं लेकिन हमारे देश में इनमें बढ़ोतरी हो रही है। ऐसा क्यों... दरअसल, मोदी अपने मित्रों को फायदा पहुंचाना चाहते हैं।’
विज्ञापन


लगभग 32 मिनट के अपने भाषण में राहुल गांधी ने युवाओं से लोकसभा की कार्यवाही की वह वीडियो देखने की अपील की जिसमें राफेल लड़ाकू विमान के सौदे पर उन्होंने सरकार से सवाल पूछे थे। उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी की आंख में आंख डालकर सवाल किए। उनसे पूछा कि 526 करोड़ का विमान आपने 1600 करोड़ में क्यों खरीदा? इस सवाल पर मोदी जी दाएं, बाएं, इधर, उधर, ऊपर नीचे देखते रहे। जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चूंकि चौकीदार और अनिल अंबानी के बीच दोस्ती है इसलिए 70 साल से हवाई जहाज बना रही सरकारी कंपनी एचएएल से सौदा छीन लिया गया। खरीद के मामले में न तो तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर परिकर को कुछ बताया गया, ना ही सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की मंजूरी ली गई। ऐसे शख्स को काम दिया गया जिस पर 45 हजार करोड़ का कर्ज है और जिसने आज तक एक विमान नहीं बनाया है।

राहुल ने बैंकों से लोन लेकर भागे विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी का जिक्र करते हुए मोदी सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि चोर को चोरी करके भागने दिया गया और चौकीदार सब देखता रहा। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने स्वयं कहा कि चोर मेरे पास आया, चोर ने कहा कि मैं भाग रहा हूं, लेकिन उससे नौ हजार करोड़ रुपये नहीं वसूले गए। 


कांग्रेस अध्यक्ष ने नोटबंदी को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महज 15-20 बड़े लोगों का काला धन सफेद करने के लिए नोटबंदी की गई। आम आदमी लाइन में लगा और चोरों ने पिछले दरवाजे से ब्लैक का व्हाइट कर लिया। यही जीएसटी में भी हुआ। छोटे और मध्यम कारोबारी बर्बाद हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed