फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj Singh Chouhan in Banaras, attended chief ministers' conference, says public participation is our mantra of aatmanirbhar bharat

जनभागीदारी हमारा मंत्र: बनारस में मुख्यमंत्रियों के कॉन्क्लेव में शिवराज बोले- लोगों की भागीदारी से ही बनेंगे आत्मनिर्भर

Wed, 15 Dec 2021 06:38 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 15 Dec 2021 06:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को बनारस में 'मुख्यमंत्रियों के कॉन्क्लेव' में प्रेजेंटेशन दिया। तीन-दिवसीय यात्रा के दौरान बनारस में गंगा आरती में भी शामिल हुए। 

विज्ञापन
Shivraj Singh Chouhan in Banaras, attended chief ministers' conference, says public participation is our mantra of aatmanirbhar bharat
अन्य मुख्यमंत्रियों के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की हमारी यात्रा में जनभागीदारी हमारा मंत्र है। नागरिकों के सहयोग से प्रदेश में हमने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वामित्व योजना, जैसी प्रमुख योजनाओं को लागू करने में सफलता पाई है। हम नागरिकों की भागीदारी से ही कोविड-19 महामारी की दोनों लहरों में संक्रमण को रोकने में कामयाब हुए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बनारस में 'मुख्यमंत्रियों के कॉन्क्लेव' में संबोधित कर रहे थे। कॉन्क्लेव की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इसमें भाजपाशासित राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश के साथ ही मणिपुर के मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया। त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड, बिहार और नागालैंड के उप-मुख्यमंत्री भी कॉन्क्लेव में शामिल हुए। कॉन्क्लेव का उद्देश्य ‘टीम इंडिया’ की भावना को आगे बढ़ाने के लिए बेस्ट प्रैक्टिसेस को साझा करने के लिए मंच देना था। इस कार्यक्रम के साथ ही मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की अपनी तीन दिवसीय यात्रा का समापन किया। इससे पहले उत्तर प्रदेश के अपने तीन-दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री बनारस के दशाश्वमेध घाट पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ गंगा आरती में शामिल हुए। 
विज्ञापन

Shivraj Singh Chouhan in Banaras, attended chief ministers' conference, says public participation is our mantra of aatmanirbhar bharat
मुख्यमंत्री ने वाराणसी के संकट मोचन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। - फोटो : अमर उजाला
आनंद विभाग के अभिनव प्रयासों की जानकारी दी 
मुख्यमंत्री ने कॉन्क्लेव में कुछ साल पहले मध्यप्रदेश में स्थापित 'आनंद विभाग' के अभिनव प्रयासों की जानकारी भी दी। इससे आम आदमी की खुशी सुनिश्चित की गई है। हमें सार्वजनिक पंचायत आयोजनों में नागरिकों से सुझाव मिले, और इनके फलस्वरूप लाड़ली लक्ष्मी योजना, संबल योजना, मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना हम बना सके। हमने "मैं कोरोना वॉलंटियर" जागरूकता अभियान में 1.5 लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। हमारा टीकाकरण अभियान बहुत सफल रहा है। राज्य के 94 प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक मिल चुकी है। 77 प्रतिशत को दोनों खुराक दी जा चुकी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed