फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj singh chouhan cabinet expansion 25 26 will take oath as minister scindia kamal nath bjp

मध्यप्रदेश: 25 से 26 बनेंगे नए मंत्री, दो दिन मंथन के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर लगी मुहर

Thu, 28 May 2020 09:23 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 28 May 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
Shivraj singh chouhan cabinet expansion 25 26 will take oath as minister scindia kamal nath bjp
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पहले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बुधवार को भी काफी माथापच्ची हुई। इसमें मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत मौजूद रहे। दो दिन की चर्चा के बाद यह तय हो गया है कि मंत्रिमंडल विस्तार में 25 से 26 चेेहरों को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के बाकी पांच लोग (प्रभुराम चौधरी, इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर और राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव) तो कांग्रेस से भाजपा में आए चार नाम (बिसाहूलाल सिंह, एंदल सिंह कंसाना, रणवीर जाटव और हरदीप सिंह डंग) शामिल हैं। वहीं भाजपा से 15-16 लोगों को मौका मिल सकता है।
विज्ञापन



सत्ता और संगठन ने लगभग डेढ़ गुना नाम तय किए हैं जिनमें से दिल्ली बात करके मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों को अंतिम रूप दिया जाएगा। बुधवार को सुवासरा (मंदसौर) सीट से विधायक रहे हरदीप सिंह डंग भी भाजपा कार्यालय पहुंचे और प्रदेश नेतृत्व और संगठन से बातचीत की। डंग भी कांग्रेस से भाजपा में आए हैं। वे कमलनाथ सरकार बनने के कुछ समय बाद से ही भाजपा के संपर्क में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 सीटों पर उपचुनाव
मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही भाजपा 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी बीच बुधवार को प्रभुराम चौधरी और पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार की मुलाकात हुई। पार्टी ने मंदसौर से सांसद सुधीर गुप्ता और जिलाध्यक्ष को भोपाल बुलाकर बातचीत की। संगठन ने हाटपिपल्या से विधायक रहे दीपक जोशी को बुलाया और जीत को लेकर जोड़-तोड़ पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed