{"_id":"5fc3ba478ebc3e9ba661d5dc","slug":"shivraj-singh-chouhan-addressing-public-at-shahganj-in-sehore-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता का हक मारकर गुलछर्रे उड़ाने वालों को मैं नहीं छोड़ूंगा: शिवराज सिंह चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता का हक मारकर गुलछर्रे उड़ाने वालों को मैं नहीं छोड़ूंगा: शिवराज सिंह चौहान
Sun, 29 Nov 2020 08:43 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर (शाहगंज)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर (शाहगंज)
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 29 Nov 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा है कि जनता का हक कुचलने वाले और शोषण करके गुलछर्रे उड़ाने वालों को मैं नहीं छोड़ूंगा। ऐसे गुंडों और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
जनता ने इस उपचुनाव में भाजपा के लिए प्रेम की अपार वर्षा की है
यह बात उन्होंने सीहोर जिले के शाहगंज में जनता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मेरा साफ कहना है कि या तो वो सुधर जाएं या तो मध्यप्रदेश को छोड़ दें। शिवराज सिंह ने कहा कि जनता ने इस उपचुनाव में भाजपा के लिए प्रेम की अपार वर्षा की है। मैं उनके कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। यह सरकार आम आदमी की सरकार है। जितनी भी योजनाएं बंद हो गई थीं, सभी प्रारम्भ कर रहा हूं।
विज्ञापन
मैं आपके आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बना हूं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि मैं आपके आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बना हूं, इसलिए आपको हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं। मैं वचन देता हूं कि प्रदेश के विकास और गरीबों, किसानों सहित सभी वर्ग के नागरिकों के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।
विज्ञापन
