आने वाले चुनाव में ‘हाथ’ को अच्छे से साफ करें : शिवराज सिंह चौहान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के विभिन्न हिस्सों में होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस पर निशाना साधा है। चौहान ने चुनाव में लोगों से हाथ (कांग्रेस का चुनाव चिह्न) को साफ करने आह्वान किया है। शिवराज ने शनिवार को ट्वीट किया, मेरे प्यारे दोस्तों, मध्य प्रदेश, बिहार और कर्नाटक समेत देश के कई हिस्सों में चुनाव होने हैं। कोरोना काल के मद्देनजर हमें चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का पूरी तरह ध्यान रखना है। ‘हाथ’ को अच्छे से सैनिटाइज और साफ करना है।
मेरे प्रिय दोस्तों!
मध्यप्रदेश, बिहार, कर्नाटक सहित देश भर में कई जगह चुनाव होने वाले है। हमें कोरोना काल को देखते हुए चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पूरा ध्यान रखना है।विज्ञापन
‘हाथ’ पूरी तरह ‘सैनीटाइज’ कर ‘साफ’ कर देना है।— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 26, 2020
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया था, हालांकि मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की थी। आयोग 29 सितंबर को होने वाली बैठक के बाद इन सीटों पर उपचुनाव की तारीखें घोषित करेगा। मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं।
